Breaking News

मुख्यमंत्री आज भिलाई में : महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की जनजागरण पदयात्रा में शामिल होंगे

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भिलाई में कांग्रेस की पदयात्रा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से शाम 4 बजे भिलाई आएंगे। यहां पदयात्रा में शामिल होकर पोट्‌टी रामुलु चौक से सुभाष चौक, भगत सिंह चौक, भारत माता चौक, गांधी चौक, लिंक रोड, फल मंडी रोड, नेशनल हाईवे, होते हुए लाल मैदान पहुंचेंगे। शाम 5 बजे आमसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री साम 6 बजे हेलिकॉप्टर से रायपुर रवाना हो जाएंगे।

बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा महंगाई पर नियंत्रण न कर पाने के विरोध में कांग्रेस की जनजागरण पदयात्रा आज से सभी ब्लॉकों में शुरू हो रही है। भिलाई में कांग्रेस की पदयात्रा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे। उनके अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित सभी प्रमुख कांग्रेस नेता पदयात्रा में शामिल होंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री के रायपुर से भिलाई कार से आने की सूचना प्रसारित हुई थी। बाद में हेलिकॉप्टर से आने की सूचना दी गई।

Check Also

रिसाली नगर निगम की मतदाता सूची में त्रुटियां : चार अधिकारियों को नोटिस

THE CG NEWS दुर्ग/ नगर पालिका आम निर्वाचन-2026 के लिए तैयार की जा रही निर्वाचक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!