Breaking News

दक्षिण ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक में महंगाई के खिलाफ जनजागरण पदयात्रा की रणनीति बनी : कांग्रेस सदस्यता अभियान तेज करने पर जोर

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

जनजागरण अभियान पदयात्रा को लेकर आज दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक रखी गई जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 14 नवंबर से 29 नवंबर 2021 तक जन जागरण पदयात्रा की तैयारियों पर चर्चा की गई। केंद्र सरकार द्वारा लगातार महंगाई बढ़ाने के विरोध में निकाली जाने वाले जन जागरण पदयात्रा का मार्ग तय किया गया। नुक्कड़ सभा, झण्डे आदि की व्यवस्था पर चर्चा के साथ ही सभी बूथ प्रभारियों, वार्ड अध्यक्षों और पार्षदों व  छाया पार्षदों को मतदाता सूची का वितरण भी किया गया।

इस दौरान बूथ कमेटियों का दोबारा गठन करने, मतदाता सूची में नाम जोड़ने और विलोपित करने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। बैठक में कांग्रेस के सदस्यता अभियान को सफल बनाने सदस्यता बुक का वितरण भी किया गया। यह कार्य सजगता से करने के निर्देश दिए गए। बैठक में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गया पटेल, प्रभारी कौशल किशोर सिंह, नगर निगम के स्वास्थ्य प्रभारी हमीद खोखर, एल्डरमैन राजेश शर्मा, शिवाकांत तिवारी, पूर्वी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पाली, मासूब अली, डॉ भूपेश वर्मा, कमलेश नगारची, मीना पॉल, छाया चौधरी, केडी देवांगन, आरिफ रजा, आदिल चौहान, मो रफीक खान, भोजराज यादव, संजय कुमार नागदेव, रवि मांडले, सतीश पाण्डेय, शिव वैष्णव, सनी साहू, मोहित वालदे आदि उपस्थित थे ।

Check Also

अतिक्रमण कार्रवाई से प्रभावित छोटे व्यवसाइयों को मिलेगी 10-10 हजार की आर्थिक सहायता

विधायक रिकेश सेन की पहल से मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से दिया जाएगा मुआवजा THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!