Breaking News

कैंपस चलो यात्रा : एनएसयूआई ने शुरू किया अभियान : हर स्कूल-कॉलेज में संगठन मजबूत बनाने जुटेंगे पदाधिकारी

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग / शहर विधायक अरूण वोरा और दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल के मार्गदर्शन में आज दुर्ग एनएसयूआई द्वारा कैंपस चलो यात्रा अभियान का शुभारंभ किया गया। एनएसयूआई के पूर्व जिला कार्यकारी अध्यक्ष सोनू साहू के नेतृत्व में पोस्टर विमोचन अभियान का शुभारंभ विधायक निवास पद्मनाभपुर में किया गया। एनएसयूआई द्वारा चलाए जा रहे प्रदेश व्यापी कार्यक्रम कैंपस चलो यात्रा की जानकारी दी गई और कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।

तय कार्यक्रम के अनुसार एनएसयूआई के पदाधिकारी महाविद्यालय सहित सभी स्कूल, हॉस्टल, खेल, सांस्कृतिक व महिला टीम का गठन करेंगे। यह अभियान सभी कॉलेज और स्कूलों में चलाया जाएगा। छात्रों से मिल कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली जाएगी। समस्याओं का समाधान किया जाएगा। स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं को एनएसयूआई से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। एनएसयूआई संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किए जा रहे छात्र हित के कार्यों की जानकारी देकर होने वाले लाभ के बारे में छात्रों को बताया जाएगा।

अभियान की शुरुआत आज सुराना कॉलेज में पहुंच कर की गई। दुर्ग शहर प्रभारी सौरभ तिवारी, राकेश साहू, प्रियांक जैन व कन्या महाविद्यालय के दुर्ग संभाग प्रभारी शुभांगी वर्मा की उपस्थिति में आभियान शुरू किया गया। इस दौरान कॉलेजों के छात्र संघ पदाधिकारियों के अलावा एनएसयूआई के आदित्य नारंग, हितेश सिन्हा,अमन दुबे, अभय दुबे, हरीश, विनीश, अमित सोनी, गोल्डी कोसरे, रवि साहू, राहुल यादव, विकास साहू, राज, देवेश, रमेश दास, शुभम, अमन, पीयूष साहू, सोहैल नायक, मिहिर देशमुख, गौरव मारकंडे, समीर मोटवानी, रमेश दास, सोनू, मुरली डडसेना, आदर्श पांडे, रश्मि रंजन, शशि चंदनिया, कौशल, गिरीश, समीर, संदीप, मनोज, विक्रम सहित दुर्ग विधानसभा के वार्ड, ब्लॉक के सभी पदाधिकारीगण व स्कूल विंग सहित दुर्ग शहर के सैकड़ों छात्र नेता उपस्थित थे।

Check Also

अतिक्रमण कार्रवाई से प्रभावित छोटे व्यवसाइयों को मिलेगी 10-10 हजार की आर्थिक सहायता

विधायक रिकेश सेन की पहल से मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से दिया जाएगा मुआवजा THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!