- ई-श्रमिक कार्ड बनाने श्रमिकों को योजनाओ की जानकारी दी जाएगी
- आयुक्त ने श्रमिकों से शिविर में आकर ई-श्रमिक कार्ड पंचीयन सुविधा का लाभ लेने की अपील की
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग/ असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के ई श्रमिक कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए 17 नवंबर से 7 दिसंबर वार्डों में शिविर लगाकर ई-श्रमिक कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए सहायक राजस्व अधिकारी प्रकाशधर दीवान और सहायक राजस्व निरीक्षक निर्मल चंद्राकर को नोडल अधिकारी बनाया गया है। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए नगर निगम दुर्ग और एनजीओ उन्नति फाउंडेशन द्वारा ई श्रमिक पंजियन के लिए दुर्ग शहर क्षेत्र के सभी वार्डो 60 में वार्डवार में शिविर लगाए जाएंगे। पंजीयन होने पर 2 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा दुर्घटना के साथ ही सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओ का लाभ भी मिल सकेगा। पंजीकृत परिवार के सदस्यों को निशुल्क पांच लाख रुपये तक चिकित्सा सुविधा भी आयुष्मान भारत योजना के तहत मिल सकेगी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal