
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
राजनांदगांव / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 3 जनवरी को राजनांदगांव जिले के गंडई तहसील प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री 3 जनवरी को दोपहर 1.25 बजे बेमेतरा जिले के बेरला तहसील से हेलकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1.50 बजे राजनांदगांव जिले के गंडई तहसील पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1.50 बजे से दोपहर 2.50 बजे तक गंडई में हाई स्कूल के पास आयोजित राष्ट्र माता सावित्री बाई फुले जयंती समारोह में शामिल होंगे। दोपहर 2.50 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक का समय रिजर्व है। मुख्यमंत्री दोपहर 3.20 बजे गंडई से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal