Breaking News

सीएम से मिले महापौर : नव वर्ष की बधाई दी

द सीजी न्यूज़ डॉट कॉम

नव वर्ष के अवसर पर आज दिन भर सीएम हाउस में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। पूरे प्रदेश से कॉंग्रेस नेताओं, जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी।

दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल और राजनांदगांव की महापौर हेमा देशमुख ने भी सीएम हाउस पहुंचकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नए साल की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान दुर्ग शहर मध्य ब्लॉक कॉंग्रेस के अध्यक्ष अल्ताफ अहमद भी मौजूद थे।

Check Also

पंजाब में नेतृत्व परिवर्तन से छत्तीसगढ़ में बदलाव की अटकलों पर पूर्ण विराम

द सीजी न्यूज डॉट कॉम पंजाब में ताजा राजनीतिक घटनाक्रम से छत्तीसगढ़ में छाया राजनीति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *