
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग / कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कुम्हारी में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट और क्रिकेट स्टेडियम निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। क्रिकेट स्टेडियम का कार्य अंतिम चरण में है। स्टेडियम में 2 क्रिकेट पिच और 1 प्रेक्टिस पिच का निर्माण किया गया है। स्टेडियम में फ्लड लाइट की व्यवस्था भी की गई है ताकि रात के समय खेल का आनंद लिया जा सके।

स्टेडियम में वी.आई.पी. गैलरी और स्पोर्ट्स प्लेयर के लिए चेंजिंग रूम का निर्माण भी किया गया है। कलेक्टर ने ग्राउंड में अच्छी क्वालिटी के टर्फ ग्रास लगाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि कुम्हारी को शीघ्र ही खेल से संबंधित इंडोर बैडमिंटन कोर्ट और क्रिकेट स्टेडियम की सौगात मिलेगी। खेल व निर्माण की दिशा में यह एक सकरात्मक पहल है जिससे कुम्हारी के लोगों को काफी अच्छी सुविधाएं मिलेगी।
कलेक्टर ने मॉ महामाया उद्यान का अवलोकन भी किया। यहां के नागरिकों को सैर सपाटा की सुविधा मिलेगी। कलेक्टर ने नगर पालिका परिषद की निर्माणाधीन बिल्डिंग का भी निरीक्षण किया। यहां सभाकक्ष में थियेटर जैसी सीटिंग व्यवस्था की गई है। पत्रकारों और मीडिया के लिए अलग से दीर्घा का निर्माण किया गया है। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के ओएसडी मनीष बंछोर, सहायक कलेक्टर हेमंत नंदनवार, एसडीएम बृजेश राजपूत, सीएमओ जितेन्द्र कुशवाहा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal