Breaking News

कलेक्टर की पहल पर कक्षा 9 वीं से 12 वीं के विद्यार्थियों को कैरियर गाईडेंस के लिए 24 फरवरी को कार्यशाला

  • अफसरों के साथ विषय विशेषज्ञ कैरियर को लेकर मार्गदर्शन देंगे
  • मोटिवेशनल स्पीच के माध्यम से किया जाएगा स्टूडेंट्स का उत्साहवर्धन 

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजनांदगांव / कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की पहल पर कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों को कैरियर गाईडेंस दी जाएगी। इसके लिए कार्यशाला का आयोजन 24 फरवरी को किया जाएगा। जिला स्तर से सभी विकासखंडों में एक ही समय और तारीख यानी 24 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला का आयोजन कोविड बिहेवियर मास्क, सेनिटाइजेशन, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करते हुए विकासखण्डवार विषय विशेषज्ञों और मोटिवेशनल स्पीच के लिए निर्धारित किया गया है।
राजनांदगांव विकासखंड के डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र उच्चतर माध्यमिक शाला बसंतपुर राजनांदगांव में कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अरूण वर्मा, सीएसपी राजनांदगांव गौरव राय, आयुक्त नगर पालिक निगम आशुतोष चतुर्वेदी, विषय विशेषज्ञ प्राचार्य शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव डॉ. केएल टांडेकर, प्रोफेसर शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव डॉ. माजिद अली विद्यार्थियों को कैरियर गाईडेंस देंगे। इसी तरह खैरागढ़ विकासखंड के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला खैरागढ़ में कार्यशाला में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व लवकेश ध्रुव, विषय विशेषज्ञ प्रोफेसर शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव डॉ. संजय ठीसके, सहायक प्राध्यापक गुरप्रीत सिंह भाटिया, छुईखदान विकासखंड के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला छुईखदान में कार्यशाला में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गंडई-छुईखदान सुनील कुमार शर्मा, विषय विशेषज्ञ प्रोफेसर शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव शैलेन्द्र सिंह, प्रभारी प्राचार्य कॉलेज छुईखदान डॉ. शकुन्तला त्रिपाठी द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा।
डोंगरगढ़ विकासखंड के खालसा पब्लिक स्कूल डोंगरगढ़ में कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगढ़ गिरीश रामटेके, विषय विशेषज्ञ प्रोफेसर शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव डॉ. एच.एस. भाटिया, प्रोफेसर कॉलेज छुरिया डॉ राजेन्द्र शर्मा, डोंगरगांव विकासखंड के शासकीय महाविद्यालय डोंगरगांव में कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगांव हितेश पिस्दा, विषय विशेषज्ञ प्रोफेसर शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव डॉ. केके देवांगन, प्राचार्य, कॉलेज डोंगरगांव डॉ. बीएन मेश्राम, छुरिया विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला छुरिया में कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगांव हितेश पिस्दा, विषय विशेषज्ञ शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव दीपक परगनिहा, प्रोफेसर कॉलेज छुरिया डॉ. एचएस भाटिया होंगे। अंबागढ़ चौकी विकासखंड के शासकीय कन्या शिक्षा परिसर अंबागढ़ चौकी में कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मोहला ललितादित्य नीलम, विषय विशेषज्ञ प्रोफेसर शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव डॉ. त्रिलोक देव, प्रोफेसर कॉलेज अंबागढ़ चौकी डॉ. मोहम्मद शोएब, मोहला विकासखंड के शासकीय महाविद्यालय मोहला में कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मोहला ललितादित्य नीलम, विषय विशेषज्ञ प्रोफेसर शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव डॉ. एसके उईके, प्रोफेसर  कॉलेज मोहला डॉ. धनत्व जोशी, मानपुर विकासखंड के सामुदायिक भवन मानपुर में कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मानपुर राहुल रजक, विषय विशेषज्ञ सहायक प्रोफेसर मानपुर कॉलेज डॉ. देवेन्द्र साहू द्वारा कैरियर गाईडेंस दिया जाएगा।

Check Also

जापान के एहिमे यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने देखा छत्तीसगढ़ की प्राचीन विरासत का वैभव

सिरपुर की ऐतिहासिक धरोहर ने किया अभिभूत छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने 17 सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय डेलीगेशन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!