- राज्य शासन के शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए व्यक्त किया आभार
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा (एस. पी. एस.) के अधिकारियों और पुलिस निरीक्षकों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने राज्य शासन के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाली के फैसले के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने राज्य के वर्ष 2022-23 के बजट में पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की है।

प्रतिनिधिमंडल में राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी कमलेश्वर चंदेल, मुकेश ठाकुर, सुखनंदन राठौर, कीर्तन राठौर, अभिषेक महेश्वरी, खोमन सिन्हा, डी. सी. पटेल, उदयंत बेहार, मनोज ध्रुव व पुलिस निरीक्षकों में राजेश सिंह, अमित तिवारी व निलेश सिंह उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal