- हज 2022 के लिए राज्य हज कमेटी की सामान्य सभा में तैयारियों पर हुई चर्चा
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष असलम खान ने बताया कि इस साल सउदी अरब सरकार द्वारा पूरी दुनिया से हज यात्रियों को बुलाने पर सहमति दे दी है। पिछले दो वर्षों से कोविड-19 के कारण सउदी अरब सरकार द्वारा हज यात्रा के लिए विदेशियों हज यात्रियों को न बुलाए जाने के कारण हज यात्रा पर जाने वाले यात्री नही जा पाए थे। इस साल हज यात्रा के लिए राज्य हज कमेटी ने तैयारियां शुरू कर दी है।

राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि राज्य हज कमेटी की सामान्य सभा आयोजित कर हज 2022 की व्यवस्थाओं को लेकर प्रदेश के लिए रणनीति तैयार की गई है। हज 2022 के लिए हज फार्म भरने की आखिरी तारीख 15 फरवरी थी। राज्य हज कमेटी को कुल 465 आवेदन प्राप्त हुए हैं। केन्द्रीय हज कमेटी भारत सरकार मुंबई से कोटा संबंधी दिशा-निर्देश मिलते ही आगामी कार्यवाही की जाएगी। प्रदेश से जाने वाले हज यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए राज्य हज कमेटी ने तैयारियां शुरू कर दी है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal