Breaking News

राज्यसभा में सांसद सरोज पांडेय का सवाल : देश में कोयले का उत्पादन बढ़ाने और आयात कम करने क्या कदम उठाए गए

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने संसद के बजट सत्र में विद्युत मंत्री से देश में कोयले की खपत, उत्पादन और आयात को लेकर कई सवाल किया। सरोज पाण्डेय ने पूछा कि देश मे ऊर्जा की मांग को पूरा करने के लिए प्रति वर्ष कितने मीट्रिक टन कोयले की खपत होती है और कितने प्रतिशत कोयले का देश में उत्पादन होता है। सरोज ने सवाल किया कि कितने प्रतिशत कोयले का आयात किया जाता है। उन्होंने पूछा कि सरकार द्वारा देश में कोयले के उत्पादन को बढ़ाने और आयात पर निर्भरता कम करने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं।


सरोज के सवाल के जवाब में बताया गया कि कोल इंडिया लिमिटेड ने सीआईएल खदानों से एक बिलियन टन कोयला उत्पादन की परिकल्पना की है। सीआईएल ने कोयला उत्पादन क्षमता में वृद्धि का लक्ष्य प्राप्त करने खदान डवलपर कम आपरेटर मॉड द्वारा ऑपरेट होने वाली लगभग 160 मीट्रिक टन प्रति वर्ष की क्षमता की 15 परियोजनाओं की पहचान की गई है।

देश में कोयला उत्पादन को और अधिक बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा बेहतर कदम उठाये गए हैं जिसमे राजस्व साझा तंत्र पर कोयले की वाणिज्यिक खदानों की नीलामी 2020 में शुरू की गई है। इसके अंतर्गत कुल दो ट्रांचो को सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इन दो ट्रांचो से कुल 28 कोयला खदानों की सफलतापूर्वक नीलामी की जा चुकी है। इनमें से 27 कोयला खदानों के लिए आदेश किए जा चुके हैं। अतिरिक्त कोयला उत्पादन की बिक्री की अनुमति कोयला मंत्रालय ने खदान के साथ कोयला अथवा लिग्नाइट की बिक्री की अनुमति देने के मद्देनजर खनिज रियायत नियम, 1960 में संशोधन किया है यह निजी और सार्वजनिक क्षेत्र दोनों की कैप्टिव खदानों के लिए लागू है।

रोलिंग नीलामी के तहत नीलामी करने की प्रक्रिया में तेजी लाने और एक वर्ष में और ज्यादा नीलामी करने रोलिंग नीलामी तंत्र की योजना बनाई गई है। सरकार ने कोयला खदानों के संचालन में तेजी लाने के लिए वर्ष जनवरी 2021 में सिंगल विंडो स्वीकृति पोर्टल शुरू कर दिया है, जिससे कोयला खदान शुरू करने के लिए स्वीकृति व अनुमोदन देने की प्रक्रिया पोर्टल के जरिये सरल बनाई जाएगी।

सरोज पांडेय के सवाल के जवाब में पिछले पांच वर्ष और वर्तमान वर्ष 2021-22 के दौरान कुल खपत के प्रतिशत के रूप में देश में ताप विद्युत संयंत्रों द्वारा कोयले की कुल खपत के साथ ही घरेलू कोयला व आयातित कोयले की खपत का विस्तृत आंकड़ा भी प्रस्तुत किया गया।

Check Also

तेज बारिश के बीच निगम कमिश्नर लीना कोसम ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था का लिया जायजा

जलजमाव की शिकायत पर तत्काल पहुंच रही निगम की टीम बारिश को देखते हुए निगम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!