- धमधा के थे विकलांग दंपत्ति, बल पूर्वक मकान पर कर लिया था कब्जा
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग/ पिछले सप्ताह कलेक्टर जनदर्शन में एक दिव्यांग दंपत्ति ने अपने मकान पर जबरन कब्जा करने की शिकायत की थी। आवेदन देकर दोबारा कब्जा दिलाने का अनुरोध किया गया था। कलेक्टर ने इस पर एसडीएम बृजेश क्षत्रिय को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिये थे। एसडीएम ने नायब तहसीलदार हुलेश्वर पटेल को इस संबंध में कार्रवाई के निर्देश दिये। राजस्व अमले ने कब्जा खाली कराते हुए विकलांग दंपत्ति को दोबारा मकान दिलाया है। विकलांग दंपत्ति ने प्रशासन के प्रति आभार जताया है।

कलेक्टर जनदर्शन में आवेदक हर सप्ताह सोमवार और मंगलवार को अपनी समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं और मौके पर ही समस्या का निराकरण हो रहा है। जिन आवेदनों का मौके पर निराकरण संभव नहीं है ,उसे समय-सीमा तय कर हल करने के निर्देश दिये गये हैं। इनकी नियमित मानिटरिंग की जा रही है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal