- पिछले 24 घंटे में चीन में 5280 नए केस
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
चीन में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। कई शहरों में सख्त लॉकडाउन लगाए गए हैं। मार्च का पहला पखवाड़ा समाप्ति के दौरान हालात बेहद खराब होते जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले 24 घंटे में चीन में 5280 नए केस सामने आए हैं। इससे एक दिन पहले 1337 केस सामने आए थे।

कोविड की नई लहर में चीन का जिलिन प्रदेश सबसे अधिक प्रभवित है। इसके अलावा शंघाई, बीजिंग, शेनपेंग सहित कई शहरों में पाबंदियां लगा दी गई है। सख्त लॉकडाउन लगाते हुए करीब 3 करोड़ लोगों को घरों में कैद कर दिया गया है। चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन ने कहा है कि कोरोना वायरस से प्रभावित प्रांत और शहर व्यवस्थित और अनुकूल तरीके से निपट रहे हैं।
चीनी मीडिया के अनुसार 1 मार्च से लेकर 14 मार्च तक चीन में 15 हजार से अधिक कोविड के केस देखे गए हैं। चीन के 28 प्रदेश कोरोना वायरस से प्रभावित हैं। चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन ने कहा है कि कोविड महामारी की स्थिति गंभीर और जटिल हो गई है। इसे रोकना और कंट्रोल करना अधिक मुश्किल हो गया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal