- विधायक महापौर ने किया टूर्नामेंट का शुभारंभ
- कठोर मेहनत, लगन, परिश्रम व बुद्धिमानी के साथ मैदान में खिलाड़ी करते हैं खेल कला का प्रदर्शन : वोरा
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग/ विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने सोमवार को देर शाम अखिल भारतीय महापौर हॉकी ट्रॉफी का शुभारंभ किया। नगर निगम द्वारा आयोजित टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर.एन. वर्मा, निगम सभापति राजेश यादव, निगम के खेल प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया सहित अन्य पार्षद व हाकी संघ के पदाधिकारी मौजूद थे।
महापौर ट्राफी का पहला मैच छग बिलासपुर और कुरुड़ के बीच हुआ, जिसमे बिलासपुर की टीम 3-1 से विजयी रही। दूसरा मैच झारखंड और रायपुर के बीच हुआ, जिसमें झारखंड की टीम ने जीत दर्ज की। तीसरा मैच जगदलपुर और डीएचए दुर्ग के बीच खेला जा रहा है। इससे पहले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरुण वोरा ने विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। विधायक व महापौर ने कहा कि महापौर ट्रॉफी टूर्नामेंट के आयोजन से शहर में देश के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी आएंगे और इस खेल को अलग पहचान मिलेगी।युवाओं को हॉकी खेल से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगा।
यह टूर्नांमेंट 28 से 31 मार्च तक महिला समृद्धि बाजार के सामने सिविल लाइन मैदान में आयोजित किया गया है। इस अवसर पर एमआईसी मेंबर अब्दुल गनी, संजय कोहले, दीपक साहू, सत्यवती वर्मा, हमीद खोखर, पार्षद नजहत परवीन, राजकुमार नारायणी, महेश्वरी ठाकुर, प्रेमलता साहू, बिजेंद्र भारद्वाज, मनी गीते, भास्कर कुण्डले, प्रकाश जोशी, एल्डरमेन रत्ना नारमदेव, जगमोहन ढीमर, प्रकाश गीते, बाजार अधिकारी थानसिंग यादव, निगम अधिकारी व कर्मचारियों सहित जिला हॉकी संघ अध्यक्ष अंसार अहमद, सूर्यमणि मिश्रा, गुलाम रहमानी, विनोद वाघ, मिर्जा शफी अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। स्पर्धा में 14 टीमें भाग ले रही हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

