Breaking News

खैरागढ़ उपचुनाव : 10 प्रत्याशी लड़ेंगे चुनाव : चुनाव चिन्ह आवंटित

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजनांदगांव / खैरागढ़ उपचुनाव में नामांकन वापसी के बाद चुनाव मैदान में 10 प्रत्याशी रह गए हैं। इन प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है। प्रत्याशियों में भारतीय जनता पार्टी के कोमल जंघेल को कमल, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नरेन्द्र सोनी को वर्ग में हल जोतता किसान, इंडियन नेशनल कांग्रेस से यशोदा निलाम्बर वर्मा को हाथ, फॉरवर्ड डेमोक्रेटिक लेबर पार्टी से चुरण (विप्लव साहू) को हीरा, आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया से ढालचंद साहू को कोट, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी से मोहन भारती को नारियल फार्म, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से संतोषी प्रधान को आरी, निर्दलीय अभ्यर्थी अरूणा बनाफर को बैटरी टार्च, निर्दलीय अभ्यर्थी नितिन कुमार भाण्डेकर को एयर कंडीशनर और निर्दलीय अभ्यर्थी साधूराम धुर्वे को कैंची चुनाव प्रतीक चिन्ह आबंटित किया गया है।

Check Also

तेज बारिश के बीच निगम कमिश्नर लीना कोसम ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था का लिया जायजा

जलजमाव की शिकायत पर तत्काल पहुंच रही निगम की टीम बारिश को देखते हुए निगम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!