द सीजी न्यूज डॉट कॉम
आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता, संगठन पदाधिकारी आगामी 31 मार्च को महंगाई के विरोध में जोरदार प्रदर्शन करेंगे। विरोध प्रदर्शन के तहत 31 मार्च को सुबह 11 बजे प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता स्थानीय स्तर पर अपने घर या सार्वजनिक स्थलों पर गैस सिलेंडर, स्कूटर/मोटर साइकल, ख़ाली पेट्रोल-डीज़ल के डिब्बों पर माला चढ़ाकर विरोध जताएंगे। माल्यार्पण कार्यक्रम के फोटोग्राफ और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किये जाएंगे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला ने पार्टी के निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा है कि गैस, पेट्रोल, डीज़ल की क़ीमतों में भारी वृद्धि के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया जाएगा। केंद्र सरकार की विफलताओं और ग़लत नीतियों के कारण देश में महंगाई बढ़ रही है। एक अप्रैल से दवाईयों के रेट 15 प्रतिशत तक बढ़ जाएँगे। खाद्य पदार्थों की कीमत लगभग 25 प्रतिशत तक बढ़ चुके हैं। पेट्रोल, डीज़ल, एलपीजी आदि की क़ीमतों में बेतहाशा वृद्धि हुई है और बढ़ोतरी लगातार जारी है। इसके ख़िलाफ़ देशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है।
इस अभियान का पहला पड़ाव सोशल मीडिया अभियान होगा। 31 मार्च को केन्द्र सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हए माल्यार्पण का वीडियो/फ़ोटोग्राफ़ लेकर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफ़ार्म पर कांग्रेसजन इसे शेयर करेंगे। फ़ेसबुक लाइव पर आकर भी विरोध दर्ज कराया जा सकता है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
