द सीजी न्यूज डॉट कॉम
देश में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल, डीजल, एलपीजी, सीएनजी, पीएनजी की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी ने देशव्यापी चरणबद्ध महंगाई मुक्त भारत अभियान पूरे देश में छेड़ दिया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर महंगाई मुक्त भारत अभियान के चरण चरणबद्ध आंदोलन के क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर द्वारा 4 अप्रैल सोमवार को सुबह 11 बजे हिंदी भवन के सामने गांधी प्रतिमा के पास धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
धरना प्रदर्शन में दुर्ग शहर के विधायक राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा, जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष गया पटेल, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, नगर निगम दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव सहित सभी कांग्रेसी उपस्थित रहेंगे। धरना प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के समस्त पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेसियों ,पार्षदों, छाया पार्षदों, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, वार्ड प्रभारी, बूथ प्रभारी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से उपस्थिती की अपील की गई है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
