Breaking News

दुर्ग के लोगों में बहुत अपनापन है : यहां का कार्यकाल सबसे अविस्मरणीय : डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे

  • कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने अपनी विदाई के दौरान दुर्ग की कार्यसंस्कृति की प्रशंसा की
  • यहां काम करने का अनुभव बहुत अच्छा रहा

द सीजी न्यूज 

दुर्ग। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कहा है कि उन्होंने अपनी शासकीय सेवा में दस वर्ष से अधिक समय बिताया है। कई स्थानों पर बहुत अच्छा अनुभव रहा है, लेकिन दुर्ग जिले का अनुभव अब तक का सबसे अच्छा और अविस्मरणीय अनुभव हैं। दो साल के कार्यकाल में अनेक चुनौतियां आईं, लेकिन सभी के सहयोग से इन चुनौतियों को कारगर तरीके से निपटाया गया। यहां की कार्यसंस्कृति बहुत अच्छी है। कलेक्ट्रेट में प्रोटोकाल के अनुरूप नियमानुसार कार्य होता है।

उन्होंने कहा कि दुर्ग जिले में पूरी प्रशासनिक टीम ने बहुत अच्छे समन्वय से कार्य किया। सभी अधिकारी अच्छा काम करना चाहते हैं और इसके लिए कोशिश करते हैं। कलेक्टर के रूप में उनकी यह कोशिश रही कि सभी को पूरा सहयोग करू। कोरोना काल में दुर्ग की प्रशासनिक टीम ने पूरी सजगता के साथ कार्य किया और इस बड़े संकट का सामना करने में हम सब सफल रहे। कोरोना संकट के बावजूद तेजी से इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास हुआ और नागरिक सुविधाएं बढ़ाने की दिशा में काम किया गया। दुर्ग जिले के नागरिक बहुत सहयोगी हैं और यहां के लोगों में बहुत अपनापन है, जो मुझे हमेशा याद रहेगा।

विदाई के मौके पर अपर कलेक्टर पद्मिनी भोई ने कहा कि कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे की सबसे अच्छी बात यह थी कि वे अपनी टीम पर भरोसा करते हैं। उनकी क्षमता पर भरोसा रखते हैं। ऐसे में बेहतर कार्य करने की भावना अधिकारियों के भीतर ज्यादा मजबूत होती है। जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन, नगर निगम भिलाई आयुक्त प्रकाश सर्वे, पाटन एसडीएम विपुल गुप्ता, धमधा एसडीएम बृजेश क्षत्रिय, एसडीएम दुर्ग मुकेश रावटे, संयुक्त कलेक्टर प्रियंका वर्मा ने भी कलेक्टर डॉ भुरे के साथ अपने अनुभवों को विस्तार से बताया।

संयुक्त कलेक्टर प्रवीण वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन डिप्टी कलेक्टर जागेश्वर कौशल ने किया। इस दौरान नगर निगम भिलाई-चरौदा कीर्तिमान राठौर, नगर निगम रिसाली कमिश्नर आशीष देवांगन, संयुक्त कलेक्टर गोकुल रावटे, योगिता देवांगन व अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर के निज सहायक रियाज खान, रीडर आलोक नारंग व कलेक्ट्रेट के स्टाफ ने भी उनका अभिनंदन किया।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!