Breaking News

वृक्षारोपण अभियान : पौधे रोपते हुए सबसे अच्छी सेल्फी लेने वाले 10 प्रतिभागियों को महापौर देंगे उपहार

  • महापौर के जन्मदिन पर रविवार 3 जुलाई को रोपे जाएंगे 11 हजार पौधे 

द सीजी न्यूज 

भिलाई-3 / महापौर निर्मल कोसरे के जन्मदिन पर 3 जुलाई को भिलाई – चरोदा नगर निगम क्षेत्र में 11 हजार पौधों को रोपण किया जाएगा। इस दौरान पौधरोपण करते हुए मोबाइल फोन में ली गई श्रेष्ठ सेल्फी लेने वालों को महापौर निर्मल कोसरे द्वारा उपहार दिया जाएगा। इस सम्मान के लिए सेल्फी प्रेषित करने वाले अधिकतम 10 प्रतिभागियों का चयन किया जाना है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महापौर निर्मल कोसरे के जन्मदिन पर सघन वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया है। इसके लिए निगम क्षेत्र में 11 हजार फलदार और छायादार पौधों का वितरण किया जा रहा है। पौधरोपण अभियान में एक सेल्फी स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। अच्छे से पौधे रोपने वाले 10 लोगों को महापौर उनके निवास पर जाकर सम्मान करते हुए उपहार देंगे। इसके लिए प्रतिभागियों को पौधे लगाते समय मोबाइल फोन पर सेल्फी लेकर 91 8982428463 पर भेजना होगा।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!