Breaking News

6 जुलाई को वन होम, वन ट्री महाभियान : नागरिकों को मिलेंगे निशुल्क पौधे : शहर में हरियाली बिखेरने की अपील

  • विधायक, महापौर, कलेक्टर और आयुक्त ने नागरिकों से की अपील

द सीजी न्यूज 

दुर्ग/ जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा पिछले साल की तरह इस वर्ष भी दुर्ग में वन होम-वन ट्री महाभियान चलाया जाएगा। इस सीजन में सैकड़ों पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है। सबसे बड़ा कैंपेन 6 जुलाई को होगा। सभी घरों, शासकीय कार्यालय, सार्वजनिक स्थलों पर पौधे रोपने का लक्ष्य लेकर अभियान चलाया जाएगा।

निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने डाटा सेंटर में अधिकारियों की बैठक में कहा कि पिछले साल लोगों ने स्वतः स्फूर्त होकर पौधे लगाए थे। इस बार भी हरियाली को सहेजने के लिए बड़ा अभियान चलाया जाएगा। विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा और निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि 6 जुलाई को वन होम वन ट्री महाअभियान के तहत हर घर एक पौधा लगाएं। नागरिकों को निःशुल्क पौधे दिये जा रहे हैं। अपने घर या वार्ड में पार्क में या रोड के किनारे उचित स्थान पर पौधे रोपकर वृहद वृक्षारोपण अभियान से जुड़ें और इस महाअभियान को सफल बनाएं। उन्होंने धरती को हरा-भरा बनाने में नागरिकों से महती भागीदारी निभाने की अपील की है।

Check Also

भिलाई चरोदा नगर निगम की मतदाता सूची में गड़बड़ी, 4 अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस

THE CG NEWS दुर्ग,/ नगर पालिका आम निर्वाचन-2026 के लिए तैयार की जा रही निर्वाचक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!