Breaking News

कृषि उपज मंडी में व्यापारी प्रतिनिधि बने संजय गर्ग

द सीजी न्यूज 

दुर्ग। कृषि उपज मंडी समिति दुर्ग में व्यापारी प्रतिनिधि के रूप में मनोनीत संजय गर्ग ने आज कृषि उपज मंडी अध्यक्ष अश्वनी साहू और सचिव एमआर पोर्ते की उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और दुर्ग के विधायक, स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमैन अरुण वोरा के प्रति आभार व्यक्त किया। गर्ग ने कहा कि  विधायक अरुण वोरा के भरोसे पर वे हमेशा खरा उतरने का प्रयास करेंगे। मंडी के विकास और किसानों को उपज का उचित मूल्य दिलाने के प्रयास किये जाएंगे। गर्ग की नियुक्ति पर अध्यक्ष अश्वनी साहू और सचिव एमआर पोर्ते के साथ थोक सब्जी मंडी के पूर्व अध्यक्ष नासिर खोखर, कैलाश रूंगटा, मुरारी भूतड़ा, विनीत जैन, पंकज अग्रवाल, मनोज अग्रवाल सहित मंडी कर्मचारियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!