कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान को तोड़-मरोड़ कर दिखाने के आरोप में जी न्यूज के एंकर रोहित रंजन को गिरफ्तार करने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस मंगलवार यानी 5 जुलाई को उनके घर पहुंची थी। इसकी खबर मिलते ही यूपी की नोएडा पुलिस न्यूज एंकर को हिरासत में लेने के लिए वहां पहुंच गई। न्यूज एंकर को गिरफ्तार करने के लिए नोएडा पुलिस और छत्तीसगढ़ पुलिस भिड़ गए। बाद में नोएडा पुलिस ने रोहित रंजन को हिरासत में ले लिया। इसी मामले को लेकर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने कमेंट किया है।
कोरोना संकटकाल के दौरान जरूरतमंद लोगों को आक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराने वाले आक्सीजन मैन श्रीनिवास बी वी ने कमेंट करते हुए कहा है कि – अपराधियों के सम्मान में, बीजेपी की पुलिस मैदान में। अब ये स्पष्ट हो गया है कि गोदी मीडिया के नफरत ही पत्रकारों को बीजेपी का खुला संरक्षण प्राप्त है। जिसके भरोसे वो दिन-रात नफरत का व्यापार करते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस, आपने कानून की शपथ ली है, ना कि बीजेपी की। रोहित रंजन जैसे नफरती सांपों को कब तक बचाएंगे?
घर पर पुलिस पहुंचने के बाद रोहित रंजन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए बताया कि बिना लोकल पुलिस को जानकारी दिए छत्तीसगढ़ पुलिस उनके घर के बाहर गिरफ्तार करने के लिए आई है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी सवाल किया कि क्या ये कानूनन सही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित रंजन को नोएडा पुलिस एक पुराने मामले में हिरासत में ले गई है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
