दानवीर दाऊ स्व. श्री रामप्रसाद देवांगन की प्रतिमा का अनावरण भी किया कालेज परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  ने आज 2 अगस्त को रायपुर जिले के खरोरा में स्व. रामप्रसाद देवांगन शासकीय महाविद्यालय के नव-निर्मित भवन का लोकार्पण किया। कॉलेज का नया भवन 3 करोड़ 91 लाख रुपये की लागत से बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने कॉलेज परिसर में ही क्षेत्र के दानवीर दाऊ रामप्रसाद देवांगन की प्रतिमा का अनावरण भी किया। इस दौरान सीएम ने सभा को संबोधित किया और शासन की योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सामग्री वितरित की।

कालेज परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया

खरोरा में स्व. रामप्रसाद देवांगन शासकीय महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन में आसपास के लगभग चार सौ विद्यार्थी पढ़ रहें है। पहले खरोरा के विद्यार्थियों को कॉलेज की पढ़ाई के लिए रायपुर-पलारी-बिलासपुर जाना पड़ता था। विद्यार्थियों को कई असुविधाएं होती थी। इस समस्या को देखते हुए महाविद्यालय के नए भवन का निर्माण किया गया।