- कलेक्टर ने जल जीवन मिशन की विकास कार्यों की समीक्षा की
द सीजी न्यूज
दुर्ग। कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में कलेक्टर ने लेटलतीफी करने वाले ठेकेदारों को सीधी चेतावनी दी है। कलेक्टर ने कहा कि लापरवाही या लेटलतीफी करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिये।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों और जल जीवन मिशन के तहत कार्य करने वाले ठेकेदारों के कार्याे की गुणवत्ता और प्रगति की विस्तृत समीक्षा के दौरान कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने काम में आने वाली अड़चनों के बारे में पूछा। अफसरों से सभी समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कर्मचारियों और ठेकेदारों को कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए।
इसके अलावा जिले और ब्लॉक स्तर पर किये जा रहे कार्याें की साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए। ठेकेदारों द्वारा कार्य में विलंब किये जाने या लापरवाही बरतने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही व अनुबंध निरस्त करने के निर्देश भी दिए। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी कार्यपालन अभियंता एफसी बोरकर, सहायक अभियंता व उप अभियंता उप खंड दुर्ग और पाटन, जिला समन्वयक यूनिसेफ समेत जल जीवन मिशन के तहत कार्यरत समस्त ठेकेदार उपस्थित रहे।
ःः000ःः
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
