Breaking News

भेंट मुलाकात करने बेलौदी पहुंचे सीएम : आम जनता की मांग पर कई घोषणाएं की

द सीजी न्यूज 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बालोद जिले के गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के बेलौदी गांव पहुंचे। भेंट-मुलाकात स्थल पर उन्होंने कहा कि बेलौदी में भेंट-मुलाकात में आकर अच्छा लग रहा है। वे जानने आए हैं कि आप सभी को योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं। मौजूद लोगों ने एक स्वर में कहा – लाभ मिल रहा है। सीएम ने कहा कि वे जानना चाहते हैं कि क्या कमी रह गई है। उसे भी दूर किया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सवाल पर हल्दी निवासी देववती साहू ने बताया कि हम 3 लोग हैं। नमक, शक्कर, चांवल सब सस्ते दाम में मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने पूछा – पहले मिल रहा था क्या ? जिस पर देववती ने जवाब दिया – आपके समय में कार्ड बना।

मुख्यमंत्री ने डोमार सिंह की बहु पूर्णिमा से पूछा
शत्रुघ्न ने बताया कि उसका 35 हजार का कर्ज माफ हुआ है। दो साल से राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ मिल रहा है। डोमार सिंह साहू ने बताया कि 3 लाख कर्ज माफ हुआ। 38 हजार रुपए का 4 से भी अधिक बार न्याय योजना का लाभ मिला है। इस पर मुख्यमंत्री ने पूछा – इतना अतिरिक्त पैसा मिला तो क्या किया। डोमार ने बताया कि बेटे की शादी की। मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि लड्डू नहीं खिलाये भैया। मुख्यमंत्री ने डोमार सिंह की बहू पूर्णिमा से पूछा – क्या लिया ससुर जी ने, तो बहु ने कहा कि मेरे लिए कार लेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना में जिन्होंने अभी तक पंजीयन नहीं कराया है, अपना नाम लिखा लें, साल का 7 हजार रुपये मिलेगा।

भेंट-मुलाकात के दौरान गोमती साहू
भेंट-मुलाकात के दौरान गोमती साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री सुपोषण योजना से उनके बच्चे का वजन तेजी से बढ़ गया। मुख्यमंत्री ने उन्हें शुभकामना देते हुए कहा कि एनीमिक महिलाओं के पोषण के लिए भी व्यवस्था है। एक हितग्राही ने अपने दिव्यांग बच्चे की समस्या मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे सभी बच्चों के स्वास्थ्य के लिए हम कार्य कर रहे हैं। इन्हें विशेष स्कूल भेजें, इसके लिए जिलों में सुविधा है।

बेलौदी गांव के सरपंच शशिकला की मांग पर भाठागांव में पानी और बिजली की बेहतर व्यवस्था करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों को निर्देश दिए। चंचल महिला समूह की सदस्य ने बताया कि उनके समूह ने 51 हजार रुपए का वर्मी कम्पोस्ट बेचा है जिससे 28 हजार रुपए की शुद्ध कमाई हुई है। उनके समूह ने 15 हजार रुपए के कीटनाशक बेचे हैं। इस दौरान समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री से 10 साइकिल की डिमांड की, जिस पर उन्होंने स्वेच्छानुदान के लिए तुरंत 50 हजार रुपए की स्वीकृत दे दी।

भोलाराम साहू ने सोलर पंप की मांग की, उन्होंने बताया कि सर्दी की फसल लेनी है और उन्होंने समर्थन मूल्य में धान की खरीदी प्रति एकड़ 18 क्विंटल करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सोलर पंप देंगे। नरेंद्र सिंह ने कहा – वे हल्दी ग्राम के निवासी हैं। चिटफण्ड कंपनी ने मुझे लूट लिया है। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर से इस संबंध में हुई कार्रवाई के बारे में पूछा। कलेक्टर ने बताया – लगातार वसूली की कार्रवाई जारी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार चिटफण्ड कंपनियों के सैंकड़ों डायरेक्टर जेल में हैं।
सीएम ने कहा कि आज किसानों से बातचीत की, तो लगा कि उनके जीवन में कितनी खुशहाली आई है। खेती का रकबा भी बढ़ा। खेती में लोग लौट आये हैं। किसान की जेब में पैसा आया है। इससे खेती किसानी समृद्ध हुई है। ग्रामीणों को आवारा मवेशियों से हो रही दिक्कत के बारे में मुख्यमंत्री ने विस्तार से बताया, फिर बताया कि किस तरह गौठान की संकल्पना को मूर्त रूप दिया गया। गोबर खरीदी भी शुरू की गई। पहले कहते थे सब गुड़ गोबर हो गया। अब गोबर गुड़ हो गया है। सीएम ने कहा कि वर्मी कम्पोस्ट के उपयोग से फसल बढ़िया हो रही है। भूरा माहो के लिए भी जैविक कीटनाशक बहुत उपयोगी है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम बेलौदी में कई घोषणाएं की

  • ग्राम बेलौदी से सतमरा और सतमरा से अरमरीकला तक और ग्राम सतमरा से डांडेसरा मार्ग की मरम्मत करवाई जाएगी।
  • ग्राम बेलौदी माईनर सिंचाई जलाशय का गहरीकरण एवं सफ़ाई करवाएंगे।
  • गुण्डरदेही में पुलिस के सब डिविजनल ऑफिसर एसडीओपी का पद बनाकर पोस्टिंग की जाएगी और ग्राम हल्दी में नई पुलिस चौकी प्रारंभ की जाएगी।
  • ग्राम भाठागांव में संचालित नेहरू उच्चतर माध्यमिक शाला को और ग्राम पैरी में संचालित श्रीराम विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक शाला को सरकारी स्कूल बनाया जाएगा।
  • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुंडरदेही और अर्जुंदा हेतु नवीन भवन का निर्माण किया जाएगा।
  • नगर पंचायत अर्जुंदा में प्रतीक्षा बस स्टैंड का निर्माण किया जाएगा।
  • गुंडरदेही विकासखंड के आदिवासी बाहुल्य गांवों में देवगुड़ी निर्माण हेतु 50 लाख रुपए प्रदान किए जाएंगे।
  • जिला सहकारी केंद्रीय ग्रामीण बैंक का एटीएम गांव भाठागांव, हल्दी, कुरदी और मोदीपाट में खोला जाएगा।
  • मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर क्षेत्र में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा प्रारंभ करने की घोषणा की।
  • मुख्यमंत्री ने ग्राम भाठागांव से रनचिरई और रनचिरई से जामगांव तक सड़क मरम्मत कराने की भी घोषणा की।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!