Breaking News

वोरा की पहल से शहर की सड़कों पर गड्‌ढे भरने पैचवर्क शुरू : कल से प्रारंभ होगा जीई रोड का डामरीकरण

द सीजी न्यूज

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने जीई रोड के डामरीकरण सहित सभी प्रमुख मार्गों में पैचवर्क और शहर के भीतरी सड़कों पर डामरीकरण के कार्य करने के निर्देश दिये हैं। वोरा की लगातार पहल के बाद आज से जेल तिराहा से मिनीमाता चौक तक पैच वर्क शुरू किया गया।

वोरा ने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूरे प्रदेश की सड़कों की हालत सुधारने कड़े निर्देश दिये थे। सीएम के निर्देशों के बाद सड़क निर्माण सहित पैचवर्क के काम शुरू हो रहे हैं। वोरा ने इसके लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।इधर,  पीडब्लूडी अधिकारियों ने विधायक वोरा को बताया कि 64 करोड़ की लागत से जीई रोड के उन्नयन और सौंदर्यीकरण कार्य के तहत डामरीकरण का कार्य कल शुक्रवार से प्रारंभ किया जाएगा।    

वोरा ने कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा से दुर्ग शहर की सड़कों की हालत सुधारने लगातार चर्चा की है। वोरा ने कलेक्टर से सड़कों की हालत सुधारने सहित शहर के विकास की नियमित समीक्षा करने कहा। उन्होंने पीडब्लूडी अधिकारियों के साथ ही नगर निगम के अफसरों से सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिये। वोरा की पहल के कारण अब दुर्ग शहर की सड़कों का डामरीकरण और पैचवर्क प्रारंभ कर दिया गया है। दुर्ग में कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने 10 करोड़ 15 लाख की लागत से की लागत से 77 सड़कों का निर्माण करने स्वीकृति दी है।

वोरा ने पीड्ब्लूडी और नगर निगम के अधिकारियों से कहा है कि सभी कार्य अविलंब शुरू किये जाएं। बारिश के बाद सड़कों पर धूल उड़ने की समस्या है। गड्‌ढों के कारण आवागमन में परेशानी हो रही है। डामरीकरण और पैचवर्क होने से लोगों को आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। वोरा ने कहा कि सभी कार्य गुणवत्ता के साथ समयसीमा के भीतर किये जाएं।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!