- 46 करोड़ 88 लाख 39 हजार रुपए के 17 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे
- 16 करोड़ 72 लाख 82 हजार रुपए के 5 कार्यों का करेंगे लोकार्पण
- मुख्यमंत्री 139 हितग्राहियों को 10 लाख 56 हजार रुपए की सामग्री का करेंगे वितरण
द सीजी न्यूज
राजनांदगांव / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 63 करोड़ 61 लाख 21 हजार रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे। इसमें 46 करोड़ 88 लाख 39 हजार रुपए के 17 कार्यों का भूमिपूजन और 16 करोड़ 72 लाख 82 हजार रुपए के 5 कार्यों का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव विधानसभा के भेंट मुलाकात के दौरान ग्राम सुरगी में 89 हितग्राहियों को 5 लाख 62 हजार 182 रुपए के सामग्री का वितरण करेंगे। ग्राम सुकुलदैहान में 50 हितग्राहियों को 4 लाख 94 हजार रुपए का सामग्री वितरण किया जाएगा।
भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की तैयारी का कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के मद्देनजर कलेक्टर डोमन सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने ग्राम सुरगी व ग्राम सुकुलदैहान सहित अन्य कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने स्थानीय रेस्ट हाऊस कृष्णा कुंज सहित दोनों ग्राम पंचायतों में मुख्यमंत्री भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में व्यवस्था का मुआयना किया और अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। पंडाल, मंच, पेयजल, पार्किंग स्थल, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था के सम्बंध में जरूरी निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार, एसडीएम अरूण वर्मा, एसडीएम डोंगरगांव सुनील नायक, एसडीएम डोंगरगढ़ गिरीश रामटेके, तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

