Breaking News

भानुप्रतापपुर उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम का नामांकन रद्द होगा ? नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप लगे : कांग्रेस ने एफआईआर की कापी दिखाई

द सीजी न्यूज
भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम

छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव में भाजपा की मुश्किलें बढ़ गई है। रविवार को कांकेर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा खुलासा किया, जिसमें कहा गया है कि ब्रह्मानंद नेताम पर नाबालिग से गैंगरेप करने और देह व्यापार में धकेलने समेत कई अन्य गंभीर आरोप हैं। मोहन मरकाम ने सबूतों के साथ मीडिया के सामने आरोप लगाए। मोहन मरकाम ने कहा कि 15 बरस की नाबालिग से गैंगरेप करके उसे देह व्यापार में धकेलने के आरोप में ब्रम्हानंद मंडावी पर झारखंड के जमशेदपुर जिले में मुकदमा दर्ज है।

मरकाम ने एफआईआर की कॉपी भी मीडिया को दिखाई। मरकाम ने बताया कि यह घटना 2019 है। इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की थी। जांच में सामने आए आरोपियों में भाजपा प्रत्याशी भी शामिल हैं। मोहन मरकाम ने बताया कि ब्रह्मानंद नेताम के खिलाफ 15 मई 2019 को जमशेदपुर के थाना टेल्को में अपराध क्रमांक 84/2019 में पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। भाजपा उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

मरकाम ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी ने इस एफआईआर का जिक्र निर्वाचन पत्र में नहीं किया है। भाजपा प्रत्याशी के इस कृत्य से पूरे छत्तीसगढ़ का सिर शर्म से झुक गया है। दुष्कर्म के एक आरोपी को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बना दिया है। ये गैंगरेप के आरोपी को संरक्षण दे रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कांकेर कलेक्ट्रेट पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम पर लगे गैंगरेप के आरोप के बाद उनका नामांकन रद्द करने की मांग की। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में रिटर्निंग ऑफिसर को शिकायत सौंपी गई।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इसे लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, 15 साल की बच्ची के बलात्कार और देह व्यापार में धकेले जाने के मामले के एक अभियुक्त ब्रह्मानंद नेताम को भाजपा ने भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया है। भाजपा प्रत्याशी ने झारखंड में पॉक्सो एक्ट में दर्ज अपराध को निर्वाचन शपथ पत्र में किसके कहने पर छुपाया?

मरकाम ने खुलासा किया कि एक डायरी में पीड़िता ने गैंगरेप के सभी आरोपियों के नाम भी लिखे थे। इस प्रकरण में झारखंड पुलिस ने महासमुंद से 2019 में छतीसगढ़ से संबंध रखने वाले शीतल उर्फ सपना महतो, सुरेंद्र सिन्हा को ही गिरफ्तार किया था। ब्रह्मानंद नेताम का नाम पुलिस की तरफ से पेश चालान में शामिल है। मोहन मरकाम ने कहा कि कभी भी बीजेपी प्रत्याशी की गिरफ्तारी हो सकती है। अगर भारतीय जनता पार्टी मॉ और बहनों की इज्जत करती है, तो उन्हें फ़ौरन ब्रह्मानंद नेताम का प्रचार करना बंद कर देना चाहिए। कांग्रेस ने कहा है कि इस मामले में भाजपा प्रत्याशी ने नामांकन फार्म में जानकारी छुपाई है।

इन आरोपों के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या ब्रम्हानंद नेताम का नामांकन रद्द किया जाएगा ?

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!