Breaking News

कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा की एक और अनूठी पहल : सैजेस के स्टूडेंट्स के लिए जिज्ञासा कार्यक्रम का आगाज : एक्सपोजर विजिट के माध्यम से बढ़ाएंगे नॉलेज

  • हर शनिवार को अलग-अलग संस्थानों का विजिट करेंगे बच्चे

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ जिला प्रशासन द्वारा स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के लिए जिज्ञासा कार्यक्रम का आज आगाज किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से हर शनिवार को सैजेस के बच्चे एक्स्पोज़र विजिट के लिए जिले के विभिन्न महत्वपूर्ण लैंडमार्क्स और प्रशासनिक संस्थाओं का अवलोकन करेंगे। आज इसकी शुरुआत सैजेस बालाजी नगर, सेक्टर 6 और खम्हरिया स्कूल के बच्चों से हुई।

सैजेस स्कूल बालाजी नगर के स्टूडेंट्स छावनी और कोतवाली थाना पहुंचे। सेक्टर 6 के बच्चों ने मैत्री बाग का भ्रमण किया। खम्हरिया स्कूल के बच्चे वाटर फिल्टर देखने पहुंचे। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में जिज्ञासा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उद्देश्य यह है कि बच्चे यह देखें कि प्रशासनिक संस्थाएं किस तरह से काम कर रही हैं। जिले में किस तरह से विकास कार्य हो रहे हैं। एक्स्पोज़र विजिट के माध्यम से उनकी सोच का दायरा बढ़ेगा। उनकी जिज्ञासा पूरी होगी और वैज्ञानिक चेतना विकसित होगी।

प्रशासन द्वारा दी जा रही सेवाओं और प्रक्रियाओं को जानने समझने की समझ विकसित होगी। कार्यक्रम का क्रियान्वयन नगर निगम भिलाई के आयुक्त रोहित व्यास, सहायक कलेक्टर लक्ष्मण तिवारी और जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल के मार्गदर्शन में हो रहा है। सैजेस बालाजी के छात्रों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए विदा करते समय भिलाई के महापौर नीरज पाल भी आए। पाल ने कहा कि पुलिस का काम लोगों को सुरक्षा प्रदान करना है और आपको यह दिखाना चाहते हैं कि पुलिस किस तरह तरह से लोगों का सहयोग करती है।

छावनी थाने में मोनिका पांडे ने विस्तार से बच्चों को थाने की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। बच्चों ने मैत्री बाग का भ्रमण किया और वहां उन्होंने काफी मनोरंजन किया। खम्हरिया के बच्चे फिल्टर प्लांट पहुंचे और उन्होंने देखा कि किस तरह से शुद्ध पानी हजारों की आबादी तक पहुंचाया जाता है। यहां पर पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर एन वर्मा भी मौजूद थे। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जितना ज्यादा भ्रमण करेंगे और प्रशासनिक संस्थाओं का अवलोकन करेंगे, उतना ही ज्यादा आपकी दृष्टि का विस्तार होगा और समझ बढ़ेगी।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!