Breaking News

अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी करेगी रूरल इण्डस्ट्रियल पार्क योजना में सहयोग

  • राज्य योजना आयोग की पहल पर रीपा को बेहतर तरीके से लागू करने गौठानों से जुड़े स्व-सहायता समूहों और अधिकारियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
  • हार्वर्ड विश्वविद्यालय डिजाइनिंग लैब के प्रतिनिधि ने दिया मार्गदर्शन

राज्य योजना आयोग

द सीजी न्यूज

अमेरिका की हार्वर्ड विश्वविद्यालय अब छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ‘रूरल इंडस्ट्रियल पार्क’ (रीपा) योजना में सहयोग करेगी। राज्य योजना आयोग और ट्रांसफार्मिंग रूरल इंडिया फांउडेशन के बीच संपादित हुए एमओयू के माध्यम से हार्वर्ड विश्वविद्यालय के डिजाइन लैब द्वारा योजना आयोग भवन में एक और 2 दिसम्बर को दो दिवसीय ‘कम्युनिटी डिजाईन फेसिलिटेटर‘ विकसित करने हेतु कार्यशाला का आयोेजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा ने की। समारोह में योजना आयोग के उपाध्यक्ष अजय सिंह, हार्वर्ड विश्वविद्यालय से डॉ. एन्द्रे नौगेरिया, रीपा के नोडल अधिकारी गौरव सिंह और टीआरआईएफ के प्रबंध निदेशक अनिश कुमार ने अपने महत्वपूर्ण विचार रखे और गौठानों से जुड़े अधिकारियों एवं स्व-सहायता समूह के सदस्यों को अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

प्रदीप शर्मा ने रीपा योजना में सहयोग के लिए हार्वर्ड विश्वविद्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रीपा गांव की समृद्धि को एक नया आयाम देने वाली योजना है, जिसकी प्लानिंग गंभीरता से की जा रही है। योजना में नॉनफार्म गतिविधियों पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके लिए डिजाईन थिंकिंग से योजना क्रियान्वयन हेतु हार्वर्ड की मदद महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि रीपा योजना के अंतर्गत विविध क्षेत्र जैसे वनोपज, सेवा आधारित उद्योग, एफएमसीजी इत्यादि को भी प्राथमिकता दी जा रही है।
डॉ. एन्द्रे नौगेरिया ने समारोह में जिलों से आए गौठान समिति के सदस्य और इनके साथ आए नोडल अधिकारियों को डिजाईन थिंकिंग फ्रेमवर्क को कैसे सोसियल, पब्लिक पॉलीसी में उपयोग किया जा सकता है, इसके बारे में विस्तार से समझाया।

राज्य योजना आयोग
योजना आयोग के उपाध्यक्ष अजय सिंह ने शासन की महत्वपूर्ण योजना रीपा में सहयोग करने के लिए हार्वर्ड विश्वविद्यालय को बधाई दी।  उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिये समाज के सभी वर्गो की भागीदारी आवश्यक है। जो विकास की मुख्यधारा से छुटे हुये हैं उसको सम्मिलित करना इस योजना का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है। राज्य योजना आयोग इस महत्वपूर्ण योजना की सफलता के लिये हर तरह से सहायता देने का प्रयास करेगा ।
कार्यशाला में रायपुर, रायगढ़, कांकेर और बस्तर जिले के चयनित ग्राम गोठान समिति के सदस्य, प्रतिभाशाली उद्यमी व स्वसहायता समूह के सदस्यों के अलावा बिहान के सीईओ एलीस लकड़ा और एसपीएम व डीपीएम ने जमीनी स्थिति के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम में मुक्तेश्वर सिंह, प्रशांत चिन्नापानवर, श्रीश कल्याणी, निरजा कुद्रीमोती, अभय तिवारी व यामिनी लहरे मौजूद थीं। कार्यक्रम का संचालन राजीव त्रिपाठी और धन्यवाद ज्ञापन राज्य योजना आयोग के सदस्य अनुप श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

Check Also

अतिक्रमण कार्रवाई से प्रभावित छोटे व्यवसाइयों को मिलेगी 10-10 हजार की आर्थिक सहायता

विधायक रिकेश सेन की पहल से मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से दिया जाएगा मुआवजा THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!