द सीजी न्यूज
दुर्ग / कलेक्टर व इंडियन रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष पुष्पेन्द्र कुमार मीणा और डीईओ अभय जायसवाल के निर्देशन में एड्स दिवस के अवसर पर जूनियर रेडक्रास शाखा द्वारा एच.आई.व्ही./एडस् रोग के विषय में परिचर्चा का आयोजन किया गया। विद्यालयों के जूनियर रेडक्रॉस छात्र-छात्राओं के लिए निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन शास.जे.आर.डी. उच्च. माध्य. विद्यालय दुर्ग के टैगोर हॉल में किया गया।
जूनियर रेडक्रॉस द्वारा आयोजित पैदल रैली को जिला शिक्षा अधिकारी अभय कुमार जायसवाल ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में शामिल छात्रों ने शहर के प्रमुख मार्गो से गुजरते हुए एड्स जागरूकता संबंधी नारे लगाते हुए भ्रमण किया। कलेक्टर के अलावा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व सचिव इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी डॉ. जे.पी. मेश्राम, जिला शिक्षा अधिकारी अभय कुमार जायसवाल, सहायक संचालक अमित घोष, सहायक जिला क्रीडा़ अधिकारी तनवीर अकील और डी.एस.पी. मणिशंकर चन्द्रा को कार्यक्रम प्रभारी आर.के साहू व वरिष्ठ काउंसलर सरिता अग्रवाल यूथ रेडक्रॉस के वालेण्टियर, काउंसलरों ने रेड रिबन लगाया। कार्यक्रम में दुर्ग से जिले से लगभग 400 जूनियर रेडक्रास के छात्र-छात्राएं व प्रभारीगण सम्मिलित हुए।
विश्व एड्स दिवस कार्यक्रम में कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग से कांउसलर राजेश्वरी साहू, अभय ताम्रकर (एस.टी.आर.), भवानी सिन्हा, लतीना उमरे के द्वारा एच.आई.व्ही./एड्स विषय पर छात्र-छात्राओं को एड्स रोग पर विस्तृत जानकारी, एड्स रोग फैलने के कारण, जागरूकता, नियंत्रण के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। कार्यक्रम को संगीता नायर प्राचार्य, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट जे.आर.डी., शास.उ.मा.वि. दुर्ग ने छात्र छात्राओं को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में जूनियर रेडक्रास छात्र-छात्राओं के लिए निबंध, चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें शास.आदर्श कन्या, शास. महात्मा गांधी उ.मा.वि.दुर्ग, स्वामी आत्मानंद शास. जे.आर.डी.उ.मा.वि. दुर्ग, श्री महावीर जैन विद्यालय दुर्ग, नीरज विद्यालय दुर्ग, नेशनल विद्यालय दुर्ग, विश्वदीप विद्यालय दुर्ग, सरस्वती शिशु मंदिर दुर्ग, स्वामी आत्मानंद शास.उ.मा.वि.दीपक नगर, चन्द्रशेखर आजाद उ.मावि. दुर्ग, शास.उ.मा.वि. तकियापारा, दुर्ग पब्लिक स्कूल दुर्ग, शिवाजी पब्लिक उ.मा.वि. दुर्ग, शास.उ.मा.वि तितुरडीह, सनशाईन उ.मा.वि. दुर्ग, तुलाराम आर्य क.उ.मा.वि. दुर्ग सम्मिलित हुए।
भारती कालेज ऑफ नर्सिंग के स्टूडेंट्स ने निकाली रैली, नुक्कड़ नाटक का मंचन किया
दुर्ग। भारती काॅलेज ऑफ नर्सिंग, दुर्ग के छात्र-छात्राओं द्वारा विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली निकालकर समानता का संदेश दिया गया। काॅलेज परिसर से पुलगांव चौक होते हुए रैली राम मंदिर, पुलगांव पहुंची। छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक, रंगोली, नृत्य, स्लोगन, कविता के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। विद्यार्थियों ने ‘एड्स है जानलेवा बीमारी, इसे मिटाना है हम सब की जिम्मेदारी’, ‘भेदभाव नहीं उपचार, एड्स रोगियों से बाॅटें प्यार’, ‘एड्स दिवस पर है नारा, एड्स मुक्त हो विश्व सारा’ जैसे स्लोगन लिखकर लोगों को एड्स जैसी बीमारी के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर समानता विषय पर नुक्कड़ नाटक का मंचन भी किया गया, जिसमें एड्स से पीड़ित लोगों से भेदभाव मिटाने का संदेश दिया गया। एड्स के संक्रमण के कारणों को भी बताया गया। इस अवसर पर काॅलेज के डायरेक्टर सुशील कुमार चन्द्राकर ने कहा कि एड्स जैसी बीमारी से निपटने के लिए सभी को एकजुट होकर जागरूकता के साथ प्रयास करना होगा।
यह जागरूकता रैली उपाध्यक्ष प्रभजोत सिंह भुई की प्रेरणा से आयोजित की गई। रैली के सफल संचालन में प्राचार्य प्रो. लिली सन्नी, उप-प्राचार्य प्रतीक योनातन, घनश्याम साहू, सुचित्रा खराती, सुषमा क्षत्रिय, निधि, संगीता, गीता, चंदना का सराहनीय योगदान रहा। जागरूकता रैली में भारती काॅलेज ऑफ नर्सिंग के सभी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal




