Breaking News

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक : भंवरा प्रतियोगिता में रायपुर व दुर्ग संभाग का दबदबा

द सीजी न्यूज

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विचारधारा के अनुरूप पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने और खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन पूरे राज्य में 6 अक्टूबर से शुरू किया गया। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल अब अपने अंतिम पड़ाव यानी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता तक पहुंच चुका है। प्रदेश में खेल भावना को बढ़ावा देने राजधानी रायपुर के विभिन्न खेल परिसरों में 8 जनवरी से 10 जनवरी 2023 तक पारंपरिक खेलों का आयोजन किया जा रहा है। आज राजधानी स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम बुढ़ापारा में भंवरा प्रतियोगिता का आयोजन सभी आयु वर्गों के लिए किया गया।

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23
भंवरा का एक ही धुरी में तीव्र गति से परिक्रमा करना होता है, जिसका भंवरा अधिक समय तक चलता है, वह विजेता होता है। भंवरा प्रतियोगिताओं में 18 वर्ष से कम उम्र के बालक वर्ग में रायपुर के शिवम वर्मा ने बाजी मारी, वही सरगुजा के सोनू राम ने दूसरा और बस्तर के शिवम ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में दुर्ग की कुमकुम ने पहला, सरगुजा संभाग की चांदनी रजवाड़े ने दूसरा और बस्तर की ऋतु कोर्राम ने तीसरा स्थान हासिल किया। 18 से 40 आयु वर्ग के प्रतियोगिताओं में सरगुजा संभाग के कृष्ण प्रसाद ने पहला, रायपुर के मोनू निषाद ने दूसरा और बिलासपुर संभाग के शत्रुघ्न सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। वही महिला वर्ग में दुर्ग संभाग की नूतन गजपाल ने पहला, बिलासपुर संभाग की राजकुमारी ने दूसरा और सरगुजा संभाग की संगीता गोयल ने तीसरा स्थान हासिल किया। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23

इसी तरह 40 से अधिक आयुवर्ग में पुरुष वर्ग में बस्तर संभाग के रामदयाल सलाम ने पहला, बिलासपुर संभाग के हेतराम पटेल ने दूसरा, सालिक पाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला आयुवर्ग में रायपुर की लताबाई ने पहला, बिलासपुर संभाग की जमुना बाई ने दूसरा, बस्तर संभाग की इंद्राणी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

 

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!