Breaking News

कलेक्टर ने हेलमेट पहनने वाले नागरिकों का शॉल-श्रीफल से किया सम्मान

द सीजी न्यूज

राजनांदगांव / कलेक्टर डोमन सिंह ने आज हेलमेट पहनने वाले नागरिकों को शॉल-श्रीफल देकर सम्मानित किया। कलेक्टर ने कहा कि जीवन की सुरक्षा के लिए वाहन चलाते समय नागरिकों को हेलमेट का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। दुपहिया वाहन चालक हेलमेट का प्रयोग जरूर करें।

उन्होंने कहा कि हेलमेट पहनने वाले नागरिकों को प्रोत्साहित करने के लिए आज उन्हें सम्मानित किया गया है। हेलमेट का प्रयोग सावधानी, सतर्कता और सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। इस दौरान अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, एसडीएम अरूण वर्मा, डिप्टी कलेक्टर सरस्वती बंजारे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर देवेन्द्र साहू कौरीनभाठा, खिलेश्वर साहू किरगी, मिथलेश खरे पीपरखार, सुभाष सोनकर शिवनगर राजनांदगांव, सनसिटी के दिलीप खण्डेलवाल को सम्मानित किया गया।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!