Breaking News

दुर्ग में ब्लॉक स्तरीय मानस गान प्रतियोगिता प्रारंभ

  • भूपेश सरकार ने धर्म-संस्कृति-परंपरा को बढ़ावा देने में उल्लेखनीय पहल की : अरुण वोरा  
  • छत्तीसगढ़ के कण कण में बसे हैं भगवान राम – धीरज बाकलीवाल

द सीजी न्यूज

राज्य सरकार द्वारा मानस गान मंडलियों के बीच तीन स्तरों पर आयोजित रामायण गान प्रतियोगिता के तहत आज दुर्ग में विवेकानद भवन में  विकासखंड स्तरीय रामायण गायन प्रतियोगिता प्रारंभ हुई। वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल के मार्गदर्शन में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में 11 रामायण मंडलिया भाग ले रही हैं। नगर निगम के संस्कृति विभाग प्रभारी अनूप चंदानिया की मौजूदगी में 6 मंडलियों द्वारा आज प्रस्तुति दी गई। शेष पांच मंडलियां  कल 17 जनवरी को प्रस्तुति देंगे।

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने रामायण गान प्रतियोगिता कराने के राज्य सरकार के निर्णय की सराहना करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूरे राज्य में धर्म, संस्कृति और परंपरा को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। मानस मंडलियों को प्रोत्साहन देने के लिए ग्राम पंचायत, ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर रामायण मंडलियों की प्रतियोगिताएं आयोजित करने से मंडलियों को प्रोत्साहन मिल रहा है। पूरे राज्य में  भगवान राम की महिमा के साथ भक्तिभाव की गंगा बह रही है।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भगवान राम और रामायण के प्रति अगाध श्रद्धा है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने भगवान राम से जुड़े प्रतीकाें को संजोने का काम किया है। सरकार द्वारा राम वन गमन पथ परियोजना को पूरा किया जा रहा है, जो हर मायने में बेहद अद्भुत है। इसी कड़ी में सरकार ने शहर से लेकर गांव-गांव में प्रचलित मानस गान मंडलियों के बीच प्रतियोगिता कराने का निर्णय लेकर राज्य के करोड़ों श्रद्धालुओं की भावना का सम्मान किया है। महापौर ने शहर के नागरिकों से मानस गान प्रतियोगिता में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने की अपील की है।

महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने सभी प्रतिभागी मंडलियों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रतियोगिता में जसवीर संकट मोचन मानस मण्डली कसारीडीह, राम जानकी मानस मडंली महिला कसारीडीह, ओम श्री राम मानस मण्डली पोटिया कला, शिव मानस परिवार मण्डली बघेरा, जय श्रीराम मानस मण्डली पंचशील नगर, अमर ज्योति मानस मण्डली बॉस पारा, ज्ञान गंगा मानस मण्डली पोटियाकला, श्रीराम मानस मण्डली पोटिया कला, उपकार मानस मण्डली पोटिया कला आबादी पारा,आदर्श महिला मण्डली, आदर्श नगर और सिंह वाहिनी मानस मण्डली,कसारीडीह भाग ले रहे हैं।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!