Breaking News

युवा कांग्रेस की बैठक में बूथ जोड़ो-यूथ जोड़ो अभियान तेज करने बनी रणनीति : निष्क्रिय पदाधिकारी हटाए जाएंगे

द सीजी न्यूज

दुर्ग / छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देश पर आज दुर्ग ग्रामीण जिला युवा कांग्रेस की विस्तारित बैठक राजीव भवन में हुई जिसमें प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव व जिला युवा कांग्रेस प्रभारी निखिलकान्त साहू, सह प्रभारी सतीश ठाकुर, विधानसभा प्रभारी योगेश तिवारी विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में भारत जोड़ो यात्रा, यूथ जोड़ो – बूथ जोड़ो अभियान, युवा कांग्रेस संगठन में महिला सशक्तिकरण, सोशल मीडिया, आरटीआई व खेलकूद, अधिवक्ताओं की विधानसभा व जिलों में नियुक्त करने के संबंध में चर्चा की गई।

सभी विधानसभा अध्यक्षों को सक्रियता के साथ बूथ जोड़ो-यूथ जोड़ो अभियान को गति प्रदान करने के निर्देश दिये गए। बैठक में निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाने के संबंध में नोटिस भी जारी किया गया। बैठक में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जयंत देशमुख, प्रदेश सचिव दीक्षा पांडेय, अशफाक अहमद, फिरोज खान, परविंदर सिंह, अजित यादव, खिलेश्वर यादव, कमल नारायण देशमुख, हेमंत साहू, दीपांशु यादव, पंकज सिंह, अजय ठाकुर, अंगेश कुमार, इरफान खान, जयंती महानंद, यशवंत देशमुख, पुकेश्वर साहू, टीकम भास्कर, खुमान निषाद, जावेंद्र बंजारे, दानसिंह साहू, सौगात गुप्ता,अशोक मिश्रा, अमित सिंह (बाबू), विक्रांत ताम्रकार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक के बाद पतंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया और तिल के लड्डू खिलाकर मकर संक्रांति की बधाइयां दी गई।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!