Breaking News

निगम आयुक्त ने गौरवपथ सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया : बचे काम तेजी से पूरा करने दिये निर्देश

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ नगर निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने आज सुबह अफसरों के साथ विकास कार्यों का हाल देखने के बाद विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। निगम आयुक्त ने सिविल लाइन में गौरवपथ निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। स्टेशन रोड पर पौधरोपण के लिए स्थल निरीक्षण भी किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बेहतर रखने के निर्देश दिये। साफ कहा कि निर्माण कार्यों में खामी मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान सहायक अभियंता जितेंद्र समैया, उद्यान प्रभारी अनिल सिंह के अलावा ठेकेदार मौजूद रहे। शहर के चौक चौराहों के सौंदर्यीकरण और स्टेशन रोड शहीद चौक के आसपास आकर्षक पौधे लगाने कहा। बिजली के खंबो में स्ट्रीट लाइटिंग की व्यवस्था भी बेहतर करने कहा ताकि दुर्ग शहर की सुंदरता में निखार आ सके।

गौरतलब है कि विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने शहर के विकास को लेकर अधिकारियों को लगातार निर्देश दिये हैं। उन्होंने शहर के सौंदर्यीकरण के कई कार्यों की स्वीकृति दी है। इन कार्यों के पूरा होने पर शहर के प्रमुख मार्ग नए स्वरूप में नजर आने लगेंगे। सौंदर्यीकरण कार्यों को लेकर विभागीय प्रक्रिया भी तेजी से पूरी करने कहा गया है। निगम आयुक्त ने सड़क, नाली, वार्डों की प्रकाश व्यवस्था, सफाई के अलावा पेयजल सहित सभी मूलभूत विकास कार्यों की प्रगति की रिपोर्ट लेते हुए सभी पेंडिंग कार्यों को पूरा करने कहा है।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!