द सीजी न्यूज
दुर्ग/ नगर निगम सीमा क्षेत्र के अंतर्गत आधार कार्ड/आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए नगर निगम की टीम द्वारा वार्डों में शिविर लगाए जा रहे हैं। आज 16 मई को 195 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड और 70 लोगों का आधार कार्ड अपडेट किया गया। अब तक कुल 1295 से ज्यादा लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आधार कार्ड अपडेट कराना जरूरी है।आधार कार्ड अपडेट न होने के कारण कई लोग आयुष्मान कार्ड से वंचित हो रहे हैं।
महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने आम नागरिकों से अपील कर कहा कि जिनके आयुष्मान कार्ड/आधार कार्ड नहीं बने हैं, वे शिविर में आकर आधार अपडेट करा सकते हैं। शिविर में आयुष्मान कार्ड भी बनाए जा रहे हैं। निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने निगम क्षेत्र के सभी 60 वार्डों के लिए तिथिवार शिविर लगाने निर्देश दिये हैं। वार्डों में सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
17 मई को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक वार्ड क्रमांक 9, 10 और 11 के हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाने पंडित मोतीलाल नेहरू विद्यालय शंकर नगर दुर्ग, वार्ड क्रमांक 12 और 13 महर्षि दयानंद, शंकर नगर पानी टंकी के पास रहवासियों के लिए शिविर लगाया जाएगा। इसके अलावा क्रमांक 14, 15 और 16 में नवीन प्राथमिक सिकोला बस्ती में शिविर लगाया जाएगा l इन वार्डों में शिविर में आधार अपडेशन के साथ-साथ आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
