Breaking News

पीईटी और पीपीएचटी की प्रवेश परीक्षा 25 जून को : ऑनलाइन आवेदन 17 मई से

द सीजी न्यूज

रायपुर/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2023-24 में राज्य के व्यावसायिक पाठ्यक्रमों पी.ई.टी. और पी.पी.एच.टी. में प्रवेश परीक्षाओं के लिए परीक्षा कार्यक्रम निर्धारित किया है। पी.ई.टी. और पी.पी.एच.टी. में प्रवेश के लिए परीक्षा 25 जून को होगी। ऑनलाइन आवेदन 17 मई से 8 जून तक लिए जाएंगे।

त्रुटि सुधार की तिथि 9 जून से 11 जून तक निर्धारित की गई है। प्रवेश पत्र 19 जून को जारी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुसार इन दोनों प्रवेश परीक्षाओं में छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी प्रतिभागियों से किसी भी प्रकार का परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!