Breaking News

वेस्ट इंडीज के पूर्व कप्तान ब्रावो ने देखा पाहंदा गांव का गौठान, स्वसहायता समूह की महिलाओं से बोले, कैरेबियन द्वीप से आपका काम देखने आया हूं

सीजी न्यूज डॉट कॉम
वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ड्वेन ब्रावो आज पाटन ब्लाक के पाहंदा पहुंचे। उन्होंने गांव का गौठान देखने के बाद स्वसहायता समूह से जुड़ी महिलाओं से बातचीत की। महिलाओं ने ब्रावो को बताया कि गौठान से उनके आर्थिक सशक्तिकरण का अवसर मिला है। ब्रावो के साथ दुभाषिये भी आए थे जिनके माध्यम से वे महिलाओं से बातचीत कर रहे थे। ब्रावो ने महिलाओं से कहा कि वे कैरेबियन द्वीप समूह से यहां के गौठान को देखने आए हैं। ब्रावो ने बताया कि उनके आने का मकसद ऐसी महिलाओं से मिलना था जो अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए आर्थिक अवसरों की तलाश करती हैं।

महिलाओं ने गौठान की जानकारी देते हुए कहा कि यहां बड़ी संख्या में पशु रहते हैं। इसके गोबर से वे कंपोस्ट खाद का निर्माण करती हैं। ब्रावो ने कहा कि दुनिया भर में जैविक खेती के लिए लोग आगे बढ़ रहे हैं। यहां आप भी इसे अपना रहे हैं जो कि बहुत अच्छा प्रयास है। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ कुंदन कुमार उपस्थित थे। उन्होंने ब्रावो को पाहंदा के गौठान की जानकारी दी। पशुधन से किसानों की आय भी बढ़ाने और प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग कर आय बढ़ाने के साथ ही गायों के लिए चारा उपलब्ध कराने के काम किए जा रहे हैं।  नालों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। सब्जियों के उत्पादन के लिए बाड़ी लगाई जा रही है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए यह योजना चलाई जा रही है। ब्रावो ने योजना की प्रशंसा की।

Check Also

वोरा ने किया ध्वजारोहण, शहरवासियों को दी 80 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ

THE CG NEWS दुर्ग। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व विधायक अरुण वोरा ने शहर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!