Breaking News

देवेंद्र यादव की टिप्पणी पर विपक्ष भड़का, रविन्द्र चौबे को खेद जताना पड़ा

छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन भिलाई के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की टिप्पड़ी पर पूरा विपक्ष भड़क उठा। धान खरीदी के मुद्दे पर चर्चा के दौरान यादव ने कह दिया कि विपक्ष के विधायकों की गुंडागर्दी नही चलेगी। इससे भाजपा व जनता कांग्रेस के विधायक नाराज हो गए। बाद में विधानसभा अध्यक्ष ने इस टिप्पणी को सदन की कार्रवाई से विलोपित कर दिया।

विवाद तब शुरू हुआ जब नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक ने धान के मुद्दे पर बोलना शुरू किया। इसी दौरान कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने टोकते हुए कह दिया कि सदन में गुंडागर्दी नही चलेगी।

इस टिप्पणी पर विधायक बृजमोहन अग्रवाल, शिवरतन शर्मा, अजय चंद्राकर, अजीत जोगी ने कड़ी आपत्ति की। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने इस टिप्पणी को सदन की कार्यवाई से विलोपित कर दिया। इस मामले में संसदीय मंत्री रविन्द्र चौबे को खेद व्यक्त करना पड़ा। खुद यादव ने भी सदन में खेद जताया।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!