Breaking News

भूपेश बोले – दुर्ग हमेशा से रहा है कांग्रेस का गढ़ … हो सकता है अमित शाह सरोज दीदी का जन्मदिन मनाने आ रहे हों …

द सीजी न्यूज

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज दुर्ग आ रहे हैं। उनके दुर्ग दौरे को लेकर मुख्यमंत्री भपेश बघेल ने कहा – 22 तारीख को सरोज दीदी का जन्मदिन है, हो सकता है उनका जन्मदिन मनाने आ रहे हों। अमित शाह के दुर्ग साधने की कवायद को लेकर भूपेश बघेल ने कहा – दुर्ग हमेशा से कांग्रेस का गढ़ रहा है। भले ही बीच में थोड़ी कमजोर हुई थी, लेकिन दुर्ग हमेशा से कांग्रेस का रहा है।

आदिपुरुष फिल्म दिखाने की परमीशन कैसे मिली ?

भूपेश बघेल ने कहा – मनोज मुंतशिर कहते हैं कि हनुमान भगवान नहीं हैं। वे कहते हैं गैर भाजपा शासित मुख्यमंत्री विरोध कर रहे हैं। इसका मतलब वो खुद अपने आपको बीजेपी का बता रहे हैं। वह ठीक कह रहे हैं कि इतनी बड़ी बात हो गई, भगवान राम और हनुमान का इतना अपमान हो गया लेकिन बीजेपी के मुख्यमंत्री इसका विरोध नहीं कर रहे।

यहां आकर भले ही कुछ लोग बयान दे रहे हैं, लेकिन अपने प्रदेश में इस फिल्म को बैन क्यों नहीं कराते। जिन राज्यों में उनकी सरकारें हैं, वहां ये विरोध क्यों नहीं करते। जांच तो यह होनी चाहिए कि इनको फिल्म दिखाने का परमिशन कैसे मिला। कार्रवाई सूचना प्रसारण मंत्रालय से होनी चाहिए।

गिरिराज सिंह के धर्मांतरण के आरोपों पर कहा – 

भूपेश बघेल ने कहा – मैं तो कहता हूं कि बीजेपी के समय सबसे ज्यादा चर्च बने। इस बात का खंडन करके बताएं क्योंकि उनके पास तो सारी एजेंसी है और भाजपा के लोग आरोप लगाते हैं प्रदेश में विदेशी फंडिंग हो रही है। भारत सरकार की अनुमति के बिना विदेश का पैसा कैसे आ सकता है। सारे एनजीओ पर शिकंजा कसा हुआ है। इसका मतलब आप ही करा रहे हैं सब।

2006 के बाद छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने धर्मांतरण को लेकर कानून बनाया था। 2006 में विधानसभा में बिल पारित हुआ। लेकिन ये आज तक अटका क्यों रहा। इसे पारित क्यों नहीं कराया। 15 साल इस राज्य में बीजेपी को मौका मिला। इसमें 2014 से लेकर 2018 तक इनकी सरकार थी। केंद्र में और राज्य में।

किसान सम्मान निधि वापस मांगने पर कसा तंज 

भूपेश ने कहा कि – पहले तो दे दिए, अब वापस मांग रहे हैं। यह तो बड़ी हास्यास्पद स्थिति है। सूची राज्य सरकार भेजती है पर वेरिफाइड केंद्र सरकार करती है। आप जैसा बोलते हैं, वैसा कलेक्टर को भेज दिया जाता है, जैसा निर्देश होता है, वैसा भेजा जाता है। उसके बाद बार-बार नियम बदल देते हैं। क्राइटेरिया बदला जाता है। अब किसानों से पैसा वापस करने की बात कह रहे हैं।

 

 

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!