द सीजी न्यूज
महाराष्ट्र में लगातार बदलते समीकरणों के कारण अटकलों का दौर तेज हो गया है। कहा जा रहा है कि एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री पद से हटाया जा सकता है। पहला डोज शिंदे गुट के मंत्रियों की संख्या में कमी की जाएगी। शिंदे गुट के कम से कम पांच मंत्री हटाए जा सकते हैं। इधर, एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार के आगामी राजनीतिक दांव पेंच को लेकर भी अटकलों का दौर चल रहा है।
महाराष्ट्र में नए सिरे से जारी सियासी उठापटक के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वहां की सियासी हलचल पर बड़ा बयान दिया है। महाराष्ट्र में बड़े बदलाव की संभावना जताते हुए सीएम बघेल ने कहा कि शरद पवार ने अभी अपने पत्ते खोले नही हैं। आने वाले समय में और भी राजनीतिक उठापटक देखने को मिलेगी।’
‘सरकार नहीं … ये ऑटो रिक्शा हो गया …
रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में लगातार उठापटक चल रही है। कुछ दिनों पहले शिवसेना को तोड़ा गया। अब एनसीपी को तोड़ा गया। पहले डबल इंजन की सरकार थी। अब वह ट्रिपल इंजन हो गया। ऐसा लग रहा है सरकार नहीं, ऑटो रिक्शा हो गया हो … 3 चक्के वाली …।
सीएम ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री शिंदे का चेहरा उतरा हुआ था। मतलब अभी और बहुत कुछ बदलाव होगा। शरद पवार ने अभी अपने पत्ते खोले नहीं है। आने वाले समय में और भी राजनीतिक उठापटक देखने को मिलेगी। इस प्रकार के घटनाक्रम को आम जनता पसंद नहीं करती। आने वाले समय में इसका असर दिखाई देगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आम आदमी पार्टी की रैली और बीजेपी के केंद्रीय नेताओं के छत्तीसगढ़ दौरे पर भी निशाना साधा। भूपेश ने कहा कि ये सब छत्तीसगढ़ की जनता को गुमराह कर रहे हैं। बरगलाने का काम कर रहे हैं। अब प्रधानमंत्री आने वाले हैं। सभी लोग झूठ परोस रहे हैं। अमित शाह सफेद झूठ बोल रहे हैं और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नक्सलवाद और धर्मांतरण मुद्दे को लेकर झूठ बोल रहे हैं। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद घटा है। कितना झूठ बोल रहे हैं राजनाथ सिंह? जबकि धर्मांतरण तो रमन सिंह शासनकाल में सबसे ज्यादा हुआ है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
