द सीजी न्यूज
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सोमवार को कोलकाता में कहा कि अगर दिसंबर में ही लोकसभा चुनाव हो जाएं, तो हैरानी नहीं होगी। ममता बनर्जी ने दावा किया कि बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में प्रचार की तैयारी के लिए सभी हेलीकॉप्टर बुक कर लिए हैं, ताकि दूसरे राजनीतिक दल प्रचार के लिए हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल न कर सकें।
गौरतलब है कि ममता बनर्जी से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन भी समय से पहले लोकसभा चुनाव की आशंका जता चुके हैं।
बंगाल की मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्यपाल सीवी आनंद बोस संवैधानिक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। मैं इस पद का सम्मान करती हूं। लेकिन, उनकी असंवैधानिक गतिविधियों का समर्थन नहीं करती। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आगे कहा कि हमने बंगाल में माकपा के शासन को समाप्त किया। अब हम लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराएंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
