Breaking News

स्वतंत्रता सेनानी स्व. बालाराम जोशी के नाम पर किया गया आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला का नामकरण

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला का नामकरण व सम्मान सम्मारोह कार्यक्रम गत दिवस संपन्न हुआ। अब इस शाला को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बालाराम जोशी आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला के नाम से जाना जाएगा। दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर धीरज बाकलीवाल ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद नजहत परवीन, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रमीज रजा, संस्था प्रमुख डॉ. कृष्णा अग्रवाल व प्रधान पाठक श्रीहरि शर्मा व शाला परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बालाराम जोशी के सुपुत्र घनश्याम जोशी, संतोष जोशी व सुनील जोशी, राजेन्द्र शर्मा, सुमन जोशी विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक अरुण वोरा ने विद्यार्थियों से स्वतंत्रता सेनानी स्व. बालाराम जोशी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। महापौर धीरज बाकलीवाल ने अपने उद्बोधन में स्व. जोशी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि आदर्श कन्या शाला का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम पर समर्पित करते हुए बड़े गर्व की अनुभूति हो रही है।

स्वागत भाषण संस्था प्रमुख डॉ. कृष्णा अग्रवाल ने दिया। पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में सातवां स्थान प्राप्त करने वाली शाला की गौरव कु. सानिया मरकाम का सम्मान अतिथियों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों के द्वारा किया गया। खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट स्थान पाने वाले माही गुप्ता, देविका बंछोर का सम्मान और पुस्तक व गणवेश वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर छात्र संघ के पदाधिकारियों ने शपथ के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बालाराम जोशी के अतुल्य योगदान को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संघ के अध्यक्ष मुरली मनोहर खण्डेवाल ने स्व. बालाराम जोशी द्वारा किये गए कार्यों का स्मरण करते हुए परम्परा का निवर्हन करने कहा। प्रधान पाठक श्रीहरि शर्मा ने आभार प्रदर्शन किया। अतिथियों द्वारा शाला में विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया गया।

Check Also

पटरीपार में 18.62 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन

THE CG NEWS दुर्ग/ पटरी पार क्षेत्र में सड़क सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!