मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अलताफ अहमद ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुलाकात कर मदरसा शिक्षकों के लंबित मानदेय संबंधी समस्याओं से अवगत कराया। अलताफ ने मुख्यमंत्री को बताया कि 6 वर्षों से केन्द्र सरकार से मदरसा शिक्षकों के 60 प्रतिशत केंद्रांश शिक्षक मानदेय की राशि नहीं मिली है। इसके कारण राज्य सरकार की 40 प्रतिशत राज्यांश की राशि भी मदरसों को नहीं मिल रही है। इस वजह से मदरसा शिक्षकों की आर्थिक स्थिति दयनीय होती जा रही है।
छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष ने 6 वर्षों से लंबित मदरसा शिक्षकों के 40 प्रतिशत राज्यांश की राशि देने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने 40 प्रतिशत राज्यांश की राशि प्रदान करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर तौहीद खान, इस्माईल अहमद व पाशी अली उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
