द सीजी न्यूज
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की रणनीति और प्रत्याशी चयन को लेकर कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक शुरू हो गई है। रायपुर में सीएम हाउस में कमेटी की बैठक चल रही है। बैठक में कमेटी के अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय माकन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज और सदस्य एल हनुमंथैया और नेटा डिसूजा मौजूद हैं। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस ने 35 से ज्यादा सीटों पर सिंगल नाम तय कर लिए हैं। इन नामों पर और पैनल वाली सीटों पर भी चर्चा होगी। एक-एक नाम तय कर सभी नामों की लिस्ट लेकर माकन दिल्ली जाएंगे।
आज लिस्ट जारी होने की उम्मीद कम
स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद अजय माकन लिस्ट लेकर दिल्ली जाएंगे। उस पर हाईकमान की अंतिम मुहर के बाद एक-दो दिन में लिस्ट जारी कर दी जाएगी। संभावना जताई जा रही है कि कांग्रेस की पहली लिस्ट में 35 से 41 नामों का ऐलान किया जा सकता है। आज प्रत्याशियों को लेकर प्रदेश में अंतिम चर्चा के बाद सीधे लिस्ट हाईकमान के पास ही जाएगी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
