Breaking News

दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के मतदाता पांच साल से झेल रहे अहंकार और उपेक्षा भरा व्यवहार : ललित चंद्राकर का विनम्र व्यवहार देख बरसा रहे आशीष

  • किसानों की सेवा में सदैव हाजिर रहूंगा – ललित चंद्राकर
  • हो चुका आगाज रण का, युग बदलने की तैयारी, जीत उसी की होगी जिसका संघर्ष जारी
  • कोलिहापुरी, पीसेगांव, चंदखुरी कुथरेल अंडा सहित अनेक गांवों मे मिला अपार जन समर्थन

द सीजी न्यूज

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी ललित चन्द्राकर ने कई गांवों में धुआंधार प्रचार किया। ‘हो चुका आगाज रण का. युग बदलने की तैयारी जीत उसी की होगी, जिसका संघर्ष जारी’ के नारे की ललकार से अपने विधान सभा क्षेत्र के गाँव-गांव में घर-घर जाकर ललित चंद्राकर जनसंपर्क कर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि पांच साल पहले जिस कांग्रेस प्रतिनिधि को चुना, उनके परिवारजनों ने उपेक्षा और अहंकार भरा व्यवहार किया। ललित चंद्राकर के विनम्र व्यवहार की तारीफ करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि ललित में आत्मीयता भी है और अपनापन भी। वे बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं। ग्रामीणों से झुककर मिलते हैं। उनका यही अंदाज ग्रामीणों को लुभा रहा है।    

गांवों के मतदाताओं से मिल रहे समर्थन व आशीर्वाद से अभिभूत भाजपा प्रत्याशी ललित चंद्राकर ने कहा कि क्षेत्र के विकास के प्रति वे प्रतिबद्ध रहेंगे। मतदाताओं का समर्थन भाजपा की पूंजी है। जनता अब मन बना चुकी है कि इस चुनाव में कांग्रेस को हराना है। उनके विश्वास पर मैं खरा उतरूंगा। भाजपा प्रत्याशी ललित चन्द्राकर ने ग्राम निकुम, खाड़ा क्षेत्र का दौरा किया। ग्रामीणों ने ललित को समर्थन देते हुए कमल फूल पर बटन दबाकर विजयी बनाने का संकल्प लिया और आशीर्वाद भी दिया।

चन्द्राकर ने क्षेत्र में जनसंपर्क की शुरुआत ग्राम कोलिहापुरी से की। सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने गांव में घर-घर जाकर जनता से आशीर्वाद लिया। गाँव के किसानों की समस्याओं से रूबरू होते हुए कहा कि किसान का बेटा हूँ, उनके बीच रहता हूँ और दर्द समझता हूँ। उन्हें एक बार सेवा का अवसर प्रदान करेंगे तो सदैव सेवा कार्य के प्रति प्रतिबद्ध रहूँगा।

कोलिहापुरी, पिसेगांव, चंदखुरी, कुथरेल, अंडा में जनसंपर्क के दौरान उतई मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, अंजोरा मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू, उतई मंडल महामंत्री सोनू राजपूत पूकेश, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण यदु, महिला मोर्चा अध्यक्ष शीतल ठाकुर, अजीत चंद्राकर माधव देशमुख, पंच राम साहू, सतीश चंद्राकर लक्ष्मी नारायण साहू चंदू देवांगन, राजू साहू दिलेश साहू, करण सेन प्रवीण यदु लोकेश देवांगन रूपेश पारख धनेश्वर यादव माधव देशमुख ऋतुराज पिपरिया, अमित चंद्राकर, अजय चौहान मनोज चंद्राकर महिला मोर्चा अध्यक्ष शीतल ठाकुर विमल कामड़े  रंजना चंद्राकर लता साहू प्रमिला पटेल परमिला पटेल, रेखा वर्मा, ज्ञानेश्वरी आदिल, जागेश्वर दुबे राम निषाद गोपी राम साहू तेजराम देशमुख राकेश दुबे डॉक्टर मुकेश साहू, यादराम साहू भुवनेश्वर निषाद नरेंद्र साहू मुनेश्वरी देशमुख पूर्णिमा देशमुख नोहर साहू किशन यादव तीरथ देशमुख टीकम चंद्राकर लखन पाठक मिलन साहू संवात रावत शकुंतला, दीनदयाल साहू डॉक्टर पी चंद्राकर खूब लाल चंद्राकर यशवंत बंजारे दीपक चंद्राकर तिलक चंद्राकर हेमेंद्र चंद्राकर राजेंद्र चंद्राकर रुक्मणी ठाकुर कमलेश्वरी चंद्राकर सीता सिंह  लोकेश देवांगन लोकेश देवांगन अवध चौहान साहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Check Also

रिमझिम सावन मेला 21-22 अगस्त को : महिलाओं के लिए होंगे मनोरंजक गेम्स

स्व-सहायता समूहों एवं महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए लगेंगे 30 स्टॉल THE CG …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!