Breaking News

अभिनंदन … भूपेश … अभिनंदन … : रोड शो में दुर्ग शहर के बाशिंदों ने जोशीले अंदाज में किया सीएम भूपेश बघेल का ऐतिहासिक स्वागत …जहां-जहां से काफिला गुजरा … भूपेश और वोरा पर बरसते रहे फूल … गूंजते रहे भूपेश कका जिंदाबाद … वोरा जिंदाबाद के नारे …

द सीजी न्यूज 

चारों ओर जन सैलाब …

जोश से नारे लगाते युवाओं के साथ मुख्यमंत्री के काफिले पर फूल बरसाती महिलाओं की भारी भीड़… ।

हाथ जोड़कर भूपेश और वोरा का अभिवादन … हाथ उठाकर अभिनंदन … 

सौगातों के लिए … कल्याणकारी योजनाओं के लिए … पीड़ितों की सेवा के लिए …

युवाओं के साथ महिलाओं का जोश मानो आसमान पर …

अभिनंदन … भूपेश … अभिनंदन … गृहलक्ष्मी योजना के ऐलान के लिए अभिनंदन … 

किसानों, गरीबों, मजदूरों के कल्याण के लिए अभिनंदन … 

पिछले तीस साल से शहरवासियों के सुख दुख में खड़े होने वाले, दुखियों के आंसू पोंछने वाले विधायक अरुण वोरा का अभिनंदन … 

ये नजारे दुर्ग में सीएम भूपेश बघेल के रोड शो के दौरान देखे गए। भूपेश के रोड शो ने आज राजनीतिक लोकप्रियता के नए आयाम गढ़ दिये। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्वागत में मानो पटरीपार की तमाम बस्तियों के लोग उमड़ पड़े। भूपेश के साथ पिछले 30 साल से शहर के लोगों की सुध लेने वाले विधायक अरुण वोरा पर भी आम जनता ने प्रेम-स्नेह बरसाया। लगातार उमड़ते जनसैलाब को देखकर सीएम भूपेश बघेल काफी गदगद थे। स्वागत-अभिनंदन से सीएम भूपेश बघेल अभिभूत हो गए।  

भूपेश और अरुण वोरा के रोड शो से 17 नवंबर को होने वाले मतदान और 3 दिसंबर को मतगणना के नतीजे का गणित भी लोग समझ गए। प्रचार के अंतिम दिन शहरवासियों की भीड़ ने जिस अंदाज में गर्दा उड़ाया, उससे वोरा को बधाईयां देने  का सिलसिला भी शुरू हो गया।

रोड शो समाप्त होने के बाद भी लोगों की भीड़ वोरा को घेरे रही … वोरा के समर्थन में नारेबाजी होती रही …

खुले वाहन में सवार सीएम भूपेश बघेल और अरुण वोरा का काफिला जैसे ही पटरीपार में रायपुर नाका पहुंचा, वहां मौजूद भीड़ का जोश बेकाबू हो गया। युवा कांग्रेस नेता संदीप वोरा और ऐजाज खान के नेतृत्व में युवाओं की टीम ने भूपेश बघेल जिंदाबाद के नारे लगाकर माहौल को कांग्रेसमय बना दिया। कांग्रेस नेत्री नीलू सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने मुख्यमंत्री पर फूल बरसाए। पार्षद निर्मला साहू के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं भूपेश बघेल के नेतृत्व में हाथ जोड़कर सीएम बधेल के प्रति अभिवादन करते रहे। स्वागत, अभिनंदन और आभार का सिलसिला रायपुर नाका से शुरू हुआ और सिकोलाभाठा चौक के पास ओवरब्रिज चौक पर समाप्त हो गया।

रोड शो समाप्त हो गया लेकिन जोश जिस उफान पर था, उसके कारण वहां मौजूद भीड़ काफी देर तक वोरा को घेरे रही। जीत की अग्रिम बधाई देते रहे लोग। महिलाओं का हुजूम बधाईयां देते हुए वोरा का अभिनंदन करता रहा। युवाओं की नारेबाजी का सिलसिला जारी रहा। लगातार … सीएम भूपेश बघेल और विधायक अरुण वोरा के समर्थन में नारेबाजी लगातार होती रही।

   

 

 

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!