Breaking News

भाजपा ने महिलाओं से फार्म भरवाकर मुंगौड़ी और भजिया बेचने वालों को दे दिया : कांग्रेस सरकार जमा करेगी महिलाओं के खाते में 15 हजार : हेमा देशमुख

द सीजी न्यूज

दुर्ग। नगर निगम राजनांदगांव की महापौर हेमा देशमुख ने आज दुर्ग स्थित राजीव भवन में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भाजपा की नीतियों और आम जनता से वादाखिलाफी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। हेमा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं द्वारा भरवाए गए फार्म को भजिया और मुंगौड़ी बेचने वालो को दे दिया। यह राज्य व शहर की महिलाओं का अपमान है। उन्होने कहा कि कांग्रेस ही महिलाओं का सम्मान करती है। मुख्यमंत्री की गृह लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को फार्म भरने की जरूरत नही है। 15 हजार रुपए हर वर्ष सीधे महिलाओं के खातों में जमा होंगे।

महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि भाजपा ने 12 हजार देने के नाम पर फर्जी फार्म भरवाकर राज्य की महिलाओं के साथ धोखा किया है। फार्म में एकाउन्ट नंबर का कोई उल्लेख नही है। महिलाओं द्वारा भरवाए गए फार्म को भाजपा ने रद्दी की टोकरी में डाल दिया, जो होटलो में भजिया-समोसा बांधने के उपयोग में लाए जा रहे है। महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीपावली के दिन गृह लक्ष्मी योजना की घोषणा कर महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने का ऐतिहासिक कदम उठाया है। इसके लिए महिलाओं को फार्म भरने की जरुरत नही पड़ेगी।

हेमा देशमुख ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं के साथ हर वर्ष 15 हजार देने के साथ सिलेण्डर में पांच सौ की सब्सिडी, हर घर के लिए दो सौ यूनिट बिजली फ्री, स्व. सहायता समूहो को कर्ज माफ व बच्चों के लिए केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा देने का वादा किया है। कांग्रेस की सरकार भरोसे की सरकार है जो कहती है वह हर हाल में करती है।

हेमा देशमुख ने आगे कहा कि पिछले पांच वर्ष के कार्यकाल में महिलाओं के लिए कई कार्य किए है जिसमें राज्य आयोग के बजट में पांच गुना वृद्धि के साथ आंगनबाड़ी सहायिकाओं के मानदेय में दस हजार की वृद्धि, दाई-दीदी क्लीनिक की स्थापना महिलाओं को व्यापार के लिए 10 लाख से 50 लाख रुपए तक की सहायता के साथ कई योजनाए शामिल है। इसमें दाई-दीदी क्लीनिक, महतारी जतन योजना, नई सुबह योजना, स्व. आधार गृह योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना, महिला पुलिस स्वयं सेविका योजना, महिला कोष योजना, स्वावलंबन योजना अगले पांच वर्ष तक जारी रहेगी। पत्रवार्ता में दुर्ग नगर निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल, शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गया पटेल, शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर, अनीस रजा, नासिर खोखर सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद थे।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!