Breaking News

दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र : भाजपा प्रत्याशी ललित चंद्राकर के समर्थन में बाइक रैली निकालकर जनता से मांगा आशीर्वाद : रैली के स्वागत में उमड़ी भारी भीड़

  • दुर्ग ग्रामीण की जनता पांच साल से भ्रष्टाचार से त्रस्त रही : अब कांग्रेस को सिखाएगी सबक : ललित चंद्राकर

द सीजी न्यूज

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी ललित चंद्राकार ने आज रिसाली मंडल में विशाल बाइक रैली निकालकर कमल फूल पर बटन दबाने आम मतदाताओं से निवेदन किया। चंद्राकर ने कार व बाईक पर सवार होकर रैली निकालकर जनता से आशीर्वाद लिया। चंद्राकर ने प्रचार के अंतिम दिन बाईक रैली निकालकर रिसाली क्षेत्र के  विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर जनता से आशिीर्वाद लिया और 17 नवंबर को वोटिंग मशीन के 4 नंबर पर बटन दबाकर आशीर्वाद देने का आग्रह किया।

मतदाताओं से अपील करते हुए ललित चंद्राकर ने कहा कि दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में विकास को पटरी पर लाने और भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए आपका एक एक वोट मील का पत्थर साबित होगा। रैली में उमड़ी भीड़ को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आम जनता पांच साल के सरकार में हुए भ्रष्टाचार से त्रस्त रही। पीड़ित जनता कांग्रेस से मुक्ति पाने का मन बना चुकी है।

रैली में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा चुनाव संचालक प्रीतपाल बेलचंदन, जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शेंडे, राजू जंघेल, पप्पू चन्द्राकर, सोनू राम सिंग, विधि राजपूत, भूपेन्द्र बेलचंदन, नवीन सिन्हा, व्यास नारायण वर्मा, सुरेंद्र साहू, लक्ष्मण राव, करुणा यादव, कंचन सिंग, पूनम चंद सपहा, विक्की सोनी, उपेंद्र रिगरी, जग्गू यादव, संजय साहू, अनिल राव, गौकरण मांडले, नरेंद्र कोसे, ओमप्रकाश मिर्झा, अजित चौधरी, चन्दन तांडी, देवेंद्र साहू, तामेश्वर साहू, सुनील साहू, राजू राम, मोहन, गेंदलाल जंघेल, सितारा विश्वकर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए। 

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!